लाइव न्यूज़ :

तुर्की के जंगलों में लगी आग विद्युत संयंत्र तक पहुंची

By भाषा | Updated: August 5, 2021 15:35 IST

Open in App

अंकारा, पांच अगस्त (एपी) तुर्की के जंगलों में लगी आग कोयले से चलने वाले विद्युत संयंत्र के परिसर तक पहुंच गई जिस वजह से आसपास के लोगों को अपने घर-बार छोड़कर भागना पड़ा। हालांकि आग पर बृहस्पतिवार को काबू कर लिया गया।

‘हेबरतुर्क टीवी’ ने खबर दी है कि बुधवार देर शाम तेज़ हवाओं के कारण आग की लपटें मुगला प्रांत में स्थित केमेरको विद्युत संयंत्र तक पहुंच गईं, जिसके बाद ओरेन के लोगों को इलाका छोड़कर जाना पड़ा। लोगों की मदद के लिए नौसेना के पोत तैनात किए गए हैं। क्षेत्र से बाहर निकलने वाले रास्तों पर कारों की लंबी कतार लग गई है।

तुर्की के जंगलों में नौ दिनों से आग लगी हुई है और हाल के दशकों के इतिहास में यह सबसे भीषण आग है। आग में अबतक आठ लोगों की मौत हो चुकी है जबकि अनगिनत पशुओं की जान जा चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि तटीय मुगला प्रांत के छह इलाकों में बृहस्पतिवार को आग का कहर जारी रहा। आग ने अंताल्या प्रांत के पांच जिलों में भी तबाही मचाई है और प्रांत के दो इलाकों को बुधवार को खाली कराना पड़ा।

सरकारी टीआरटी प्रसारक ने बताया कि आग की लपटों के केमेरको विद्युत संयंत्र तक पहुंचने से पहले ही एहतियाती उपाय कर लिए गए थे। संयंत्र के हाईड्रोनजन टैंकों को खाली कर लिया गया था तथा कर्मियों को वहां से हटा दिया गया था।

टीवी पर प्रसारित तस्वीरों में दिख रहा है संयंत्र की मुख्य इमारत को दमकल की कई गाड़ियों ने घेरा हुआ है और स्थान को ठंडा करने के लिए पानी डाला जा रहा है। दमकल कर्मी आग से संयंत्र को बचाने के लिए दो दिन से काम कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला