लाइव न्यूज़ :

फ्लोरिडा में दमकल विभाग का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 27, 2021 08:40 IST

Open in App

लीसबर्ग (अमेरिका), 27 मई (एपी) अमेरिका के फ्लोरिडा में हवाईअड्डे के पास दमकल विभाग का एक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी चारों लोगों की मौत हो गई।

संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, लीसबर्ग अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास मंगलवार शाम करीब चार बजे हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक शव मंगलवार रात को बरामद हुआ तथा अन्य तीन शव बाद में मिले। शवों को चिकित्सकीय जांचकर्ता के कार्यालय ले जाया गया है, जहां उनकी पहचान भी की जाएगी।

लीसबर्ग पुलिस विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि हादसे के तुरंत बाद ही तलाश एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था, लेकिन घटनास्थल अभी तक साफ नहीं किया जा सका है।

फ्लोरिडा वन सेवा के निदेशक एरिन एल्बरी ने कहा, ‘‘हम इस घटना से काफी दुखी हैं। ये दमकल कर्मी दूसरों की जिंदगी बचाने और उनकी रक्षा करने के लिए तैयार रहते हैं।’’

एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने अलग-अलग प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मामले की जांच करने की जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'