लाइव न्यूज़ :

तुर्की में आग का कहर जारी, मृतक संख्या बढ़कर हुई आठ

By भाषा | Updated: August 2, 2021 10:16 IST

Open in App

मैजीकॉय (तुर्की), दो अगस्त (एपी) तुर्की के अंताल्या और मुगला में समुद्र तटों और आसपास के ग्रामीण इलाकों के पास पांचवें दिन भी जंगल में आग का कहर जारी है। वहीं और शव मिलने से मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई, जबकि कई ग्रामीणों के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और उनके मवेशी भी मारे गए हैं।

मुगला प्रांत के मैजीकॉय में भी आग लगी है और वहां से भी ग्रामीणों को निकाला भी गया है।

किसान नूरतंन अल्माज़ी ने बताया कि उन्होंने सबकुछ खो दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं बहुत पीड़ा में हूं, मैंने अपना एक बच्चा खो दिया।’’ 63 वर्षीय महिला ने अपने मवेशियों और घर भी खो दिया है। उन्होंने आग लगने के जिम्मेदार लोगों को मौत की सजा दी जाने की मांग की है।

बोदरम के मेयर अहमद अरास ने बताया कि रविवार शाम आग की वजह से क्रोरतम और माजी के पास लोगों को ‘‘नरक’’ भोगना पड़ा। उन्होंने कहा कि आग पर काबू नहीं पाया गया है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि हम रिहायशी इलाकों को बचा पाएंगे लेकिन पेड़ों को बचाने के लिए अब बहुत देर हो चुकी है।

तुर्की के प्रसारक ने बताया कि रविवार रात पूरा इलाका आग से घिरा था। पत्रकारों ने बताया कि उन्हें वहां से तुरंत निकलना पड़ा क्योंकि तेज हवाओं के कारण आग तेजी से बढ़ने लगी थी।

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में बने दो ताप विद्युत संयंत्रों की रक्षा करने के लिए प्रयाप्त इंतजाम किए गए हैं।

यूरोपीय आयोग ने घोषणा की कि उसने क्रोएशिया से एक अग्निशमन कैनेडायर विमान और स्पेन से दो विमान तुर्की की सहायता के लिए भेजे हैं। यूक्रेन, रूस, अजरबैजान और ईरान के विमान भी मदद कर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री फहरेतीन कोका ने बताया कि आग की चपेट में आए कम से कम 27 लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं अभी तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

बन एवं कृषि मंत्री बाकर पाकदेमिरली ने बताया कि 117 जगह जंगल में लगी आग पर ‘‘काबू पा लिया गया है’’ और आठ जगह अब भी आग का कहर जारी है। करीब 32 प्रांत इससे प्रभावित हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'