लाइव न्यूज़ :

कुवैत में तेल रिफाइनरी में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

By भाषा | Updated: October 18, 2021 13:48 IST

Open in App

दुबई (संयुक्त अरब अमीरात), 18 अक्टूबर कुवैत में एक प्रमुख तेल रिफाइनरी में सोमवार को आग लग गई। इस घटना में तत्काल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सरकारी तेल कंपनी ने यह जानकारी दी।

कुवैत की ‘नेशनल पेट्रोलियम कंपनी’ के अनुसार कुवैत की फारस की खाड़ी के उत्तर में सऊदी अरब से लगती सीमा इलाके में स्थित प्रमुख मीना अल-अहमदी तेल रिफाइनरी में आग लगने से बिजली की आपूर्ति या तेल निर्यात प्रभावित नहीं हुआ। कुवैत के घरेलू बाजार में मुख्य रूप से गैसोलीन और डीजल की आपूर्ति करने के लिए रिफाइनरी एक दिन में 25,000 बैरल तेल की आपूर्ति करती है।

तेल उत्पाद से सल्फर अलग करने वाली रिफाइनरी की इकाई में दमकल कर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

कुवैत के तटीय फहील जिले के निवासियों ने एक भयानक विस्फोट की आवाज सुनने की जानकारी दी और राजमार्ग के ऊपर उठ रहे काले धुएं के गुबार के फुटेज को लोगों ने सोशल मीडिया पर साझा किया। कुवैत की कुल आबादी 41 लाख है और यह अमेरिका के न्यू जर्सी से थोड़ा छोटा है लेकिन दुनिया में यह छठा सबसे बड़ा ज्ञात तेल भंडार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब