लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप का पांचवां मामला सामने आया

By भाषा | Updated: November 29, 2021 19:18 IST

Open in App

कैनबरा, 29 नवंबर (एपी) आस्ट्रेलिया ने कोविड-19 के नए स्वरूप ओमीक्रोन का देश में पांचवां मामला सामने आने के बाद सीमा पर पाबंदियों में ढील देने की योजना में कम से कम दो हफ्ते की देर करने की सोमवार को घोषणा की।

न्यू साउथ वेल्स प्रांत के अधिकारियों ने रविवार को बताया था कि दक्षिण अफ्रीका से सिडनी पहुंचे दो यात्री नये स्वरूप के आस्ट्रेलिया के प्रथम मामले हैं। दोनों का पूर्ण टीकाकरण हुआ था और इनमें संक्रमण के लक्षण नहीं दिखे हैं तथा वे सिडनी में पृथक-वास में रह रहे हैं।

प्रांतीय सरकार ने कहा कि सोमवार को सिडनी में दो और मामलों की पुष्टि हुई। वे रविवार को दक्षिण अफ्रीका से एक उड़ान से आस्ट्रेलिया की सर्वाधिक आबादी वाले प्रांत में आए थे।

अधिकारियों ने बताया कि जोहानिसबर्ग से पिछले बृहस्पतिवार को आस्ट्रेलियाई शहर डार्विन पहुंचे एक दक्षिणी अफ्रीकी व्यक्ति के भी ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

आस्ट्रेलिया की सरकार ने सोमवार को फैसला किया कि बुधवार से सीमा पर पाबंदियों मे ढील देनकी योजना को 15 दिसंबर तक टाल दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने टीकाकरण करा चुके छात्रों एवं कुशल श्रमिकों को सिडनी व मेलबर्न हवाईअड्डे बगैर पृथकवास में रहे आने की अनुमति देने की घोषणा की थी।

उन्होंने सोमवार को कहा, ‘‘मामलों की संख्या खुद में कोई मुद्दा नहीं है। यह इस बारे में है कि क्या लोग गंभीर रूप से बीमार हो रहे हैं या क्या यह आपके अस्पतालों का बोझ बढ़ाने जा रहा है।’’

वहीं, न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया तथा राजधानी कैनबरा में विदेश से आने वाले सभी लोगों को 72 घंटे तक पृथक-वास में रखने का निर्णय लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा