लाइव न्यूज़ :

एफडीए ने कोविड-19 के इलाज के लिए तीसरी एंटीबॉडी दवा को दी मंजूरी

By भाषा | Updated: May 27, 2021 10:01 IST

Open in App

वाशिंगटन, 27 मई (एपी) अमेरिका के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों और मृतकों की संख्या कम करने में मदद के लिए तीसरी एंटीबॉडी दवा के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है।

एफडीए ने बुधवार को कहा कि उसने कोविड-19 के हल्के से मध्यम लक्षण वाले मरीजों के लिए ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन और वीर बायोटेक्नोलॉजी की दवा को मंजूरी दे दी है। यह दवा कोविड-19 के उन मरीजों के लिए है जिनके गंभीर रूप से बीमार होने का खतरा है और जिन्हें पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं।

पहले से उपलब्ध ऐसी ही दो दवाओं की मांग बहुत कम है क्योंकि उनके वितरण में साजोसामान संबंधी बाधाएं हैं और उनकी उपलब्धता को लेकर भ्रम की स्थिति है। अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारी इनके इलाज को लेकर जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को नजदीक के दवा विक्रेताओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

ये दवाएं किसी मरीज में बीमारी के लक्षण दिखाई देने के 10 दिनों के भीतर देनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'