लाइव न्यूज़ :

एफबीआई करेगा न्यू मैक्सिको में भारतीय रेस्तरां पर हमले की जांच

By भाषा | Updated: October 19, 2021 15:41 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 19 अक्टूबर दक्षिणी अमेरिकी राज्य न्यू मैक्सिको की राजधानी सांता फे में एक लोकप्रिय भारतीय रेस्तरां पर पिछले साल हुए हमले की जांच अब संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) करेगा।

मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि जून 2020 में एक सिख व्यक्ति के ‘इंडिया पैलेस’ नाम के रेस्तरां में अज्ञात उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की थी और रसोई, भोजन कक्ष व भंडार को नुकसान पहुंचाया था तथा परिसर की दीवारों पर स्प्रे पेंट से “ट्रंप 2020” और नस्ली टिप्पणियों के साथ घृणा संदेश लिखे थे। खबरों के मुताबिक, इससे रेस्तरां मालिक को करीब एक लाख अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ था।

एक स्थानीय समाचार वेबसाइट के मुताबिक, इस रेस्तरां को 2013 में बलजीत सिंह ने खरीदा था तथा इसका संचालन उनके पुत्र बलजोत करते हैं। सांता फे पुलिस ने इस घटना को आसपास के क्षेत्र में रहने वाले भारतीय समुदाय के प्रति निर्देशित घृणा अपराध करार दिया था।

घटना के 16 महीने बीत जाने के बावजूद अब तक आरोप तय नहीं हुए हैं। पिछले हफ्ते, एफबीआई ने कहा कि वे इंडिया पैलेस रेस्तरां पर हमले के दोषियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अल्बुकर्क एफबीआई डिवीजन के प्रभारी विशेष एजेंट राउल बुजांडा ने कहा, “इस घटना की गूंज राष्ट्रीय व स्थानीय स्तर पर हुई है। मैं सांता फे पुलिस विभाग को इस मामले में किए गए सभी कार्यों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। हम इंडिया पैलेस में हुई घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को खोजने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

डिप्टी चीफ़ पॉल जॉय ने कहा, “इस जांच के दौरान हमें एफबीआई से मिली सभी सहायता के लिए सांता फे पुलिस विभाग उनका आभारी है। हम एफबीआई के साथ अपना काम जारी रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि इस बर्बरता के लिए जिम्मेदार व्यक्ति या व्यक्तियों को न्याय के दायरे में लाया जाए।”

एफबीआई ने एक समाचार विज्ञप्ति में कहा कि जांच के दौरान एकत्र की गई जानकारी के आधार पर, सांता फे पुलिस ने इस बात से इंकार नहीं किया है कि रेस्तरां से जुड़े लोग इस घटना में शामिल हो सकते हैं।

इस घटना की पूरे अमेरिका में व्यापक निंदा हुई थी। इसके बाद देश में पिछले साल नस्ली हमले और विरोध प्रदर्शन में तेजी आ गई थी और मिनियापोलिस में पुलिस की हिरासत में एक अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की जान चली गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल