लाइव न्यूज़ :

Russia McDonalds: रूस में अपने कारोबार को बंद कर धंधे को बेचने जा रही है मैकडॉनल्ड्स, कंपनी Business बेचने तक कर्मचारियों को देती रहेगी फ्री में सैलेरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2022 17:18 IST

इस पर बोलते हुए सीईओ क्रिस केम्पजिंस्की ने कहा, ‘‘हालांकि, वैश्विक समुदाय के लिए हमारी प्रतिबद्धता है और हमें अपने मूल्यों पर दृढ़ रहना चाहिए।’’

Open in App
ठळक मुद्देमैकडॉनल्ड्स रूस में आपने कारोबार को बंद करने जा रहा है। सीईओ क्रिस केम्पजिंस्की ने रूसी कारोबार को बेचने की बात कही है। इस दौरान वह कर्मचारियों को सैलरी देती रहेगी जब तक उसका कारोबार बिक्री नहीं हो जाता है।

Russia-Ukraine Crisis: फास्टफूड रेस्तरां श्रृंखला मैकडॉनल्ड्स ने सोमवार को कहा कि उसने अपने रूसी कारोबार को बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आपको बता दें कि रूस में कंपनी के 850 रेस्तरां हैं, जिसमें 62,000 लोग काम करते हैं। मैकडॉनल्ड्स यूक्रेन पर हमले के बाद रूस से बाहर निकलने वाली पश्चिम की एक और प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने युद्ध के कारण मानवीय संकट की ओर इशारा करते हुए कहा कि रूस में कारोबार करना अब ‘‘उचित नहीं है और न ही यह मैकडॉनल्ड्स के मूल्यों के अनुरूप है।’’ 

मैकडॉनल्ड्स बिक्री बंद करने तक कर्मचारियों को देती रहेगी सैलरी

शिकॉगो स्थित कंपनी ने मार्च की शुरुआत में कहा था कि वह अस्थायी रूप से रूस में अपने स्टोर बंद कर रही है, लेकिन कर्मचारियों को भुगतान करना जारी रखेगी। कंपनी ने सोमवार को कहा कि वह इस बात की संभावनाएं तलाश रही है कि कोई रूसी खरीदार इन श्रमिकों को काम पर रख ले। कंपनी ने कहा कि वह बिक्री बंद रहने तक उन्हें भुगतान करती रहेगी। 

सीईओ क्रिस केम्पजिंस्की ने क्या कहा

मैकडॉनल्ड्स ने संभावित खरीदार की पहचान नहीं बताई है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) क्रिस केम्पजिंस्की ने कहा कि कर्मचारियों और सैकड़ों रूसी आपूर्तिकर्ताओं के मैकडॉनल्ड्स के प्रति समर्पण के चलते यह फैसला काफी कठिन था। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘हालांकि, वैश्विक समुदाय के लिए हमारी प्रतिबद्धता है और हमें अपने मूल्यों पर दृढ़ रहना चाहिए।’’ 

जंग के एलान के बाद लोगों ने ऑनलाइन बेचा मैकडॉनल्ड्स के फूड

आपको बता कि जब रूस-यूक्रेन की जंग छिड़ गई थी तब मैकडॉनल्ड्स ने रूस में अपने सभी स्टोर को बंद करने का फैसला किया था। इस दौरान लोगों ने उनके पास पड़े  मैकडॉनल्ड्स के फूड को ऑनलाइन बेचना शुरु कर दिया था। 

आपको यह जानकार हौरानी होगी कि मैकडॉनल्ड्स के फूड को उस दौरान लोग ज्यादा दाम मे भी खरीदने के लिए तैयार थे। ऐसे में जब  मैकडॉनल्ड्स अपना कारोबार वहां बंद करने जा रहा है, ऐसे में वहां के लोग इसे बहुत ही मिस करेंगे। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेनबिजनेसभोजन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?