लाइव न्यूज़ :

वीडियो: भयंकर महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहे पाकिस्तान में खुला मशहूर कनाडाई कॉफी शॉप, आउटलेट में एंट्री के लिए लोगों ने लगाई लंबी लाइन

By आजाद खान | Updated: February 14, 2023 10:40 IST

जारी वीडियो में यह देखा गया है कि मशहूर कनाडाई कॉफी शॉप के नए आउटलेट खोलने पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली है। लोगों में आउटलेट में जानी की इस कदर इच्छा थी कि आउटलेट के बाहर लंबी लाइन भी लग गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के लाहौर में मशहूर कनाडाई कॉफी शॉप ने अपना नया और पहला आउटलेट खोला है।ऐसे में आउटलेट के खुलते ही लोगों की भीड़ जम गई और स्टोर में एंट्री के लिए लाइन भी लग गई। बता दें कि पाकिस्तान में अभी महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, देश में रोजमर्रा की चीजें भी आसानी से नहीं मिल रहे है।

इस्लामाबाद: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जो पाकिस्तान का बताया जा रहा है। वीडियो में लाहौर में मशहूर कनाडाई कॉफी शॉप के खुलने पर लंबी कतार देखी गई है जिसे लेकर खूब चर्चा हो रही है। 

दरअसल, एक तरफ जहां पाकिस्तान में मंहगाई और बेरोजगारी चरम पर है, वहीं दूसरी ओर मंहगी कॉफी का मजा लेने के लिए लोग लाइन में खड़े है। आपको बता दें कि पाकिस्तान में मौजूदा महंगाई दर 45 साल में सबसे ज्यादा है और रोजमर्रा के चीजें काफी महंगी हो गई है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे लोग कनाडाई कॉफी शॉप के नए स्टोर में लंबी लाइन लगाकर कॉफी का मजा लेना चाहते है। क्ल्पि में यह देखा गया है कि लोग आउटलेट के अंदर बैठे हुए है और काफी संख्या में लोग स्टोर के बाहर भी कतार में खड़े है। 

दरअसल, कनाडा के मशहूर कॉफी ब्रांड टिम हॉर्टन्स ने पाकिस्तान के लाहौर में नया और देश में अपना पहला कॉफी स्टोर खोला है। ऐसे में आउटलेट के खुलने पर लोगों की भीड़ वहां उमड़ गई और देखते ही देखते लोगों के तादात इतने बढ़ गए कि स्टोर के बाहर भी लाइन लग गए। 

 अब तक के सबसे बुरे स्तर पर है पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था

आपको बता दें कि पाकिस्तान में अभी भयंकर महंगाई और बेरोजगारी है जिस कारण खाने पीने के सामान भी काफी मंहगे दाम पर मिल रहे है। इससे पहले पाकिस्तान का एक और वीडियो सामने आया था जिसमें आटे और रोटे के लिए भीड़ द्वारा हाथापाई करते हुए देखा गया है। 

अगर आंकड़े की बात की जाए तो नौ फरवरी को पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 3 बिलियन डॉलर के नीचे आ चुका था। वहीं पाकिस्तान की मुद्रा (PKR) भी काफी नीचे गिर गया है और देश में पेट्रोल-डीजल के कीमतों में भारी इजाफा देखा गया है। 

टॅग्स :पाकिस्तानवायरल वीडियोकॅाफी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!