लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री जयशंकर बृहस्पतिवार को बांग्लादेश की यात्रा पर जायेंगे

By भाषा | Updated: March 3, 2021 17:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 3 मार्च विदेश मंत्री एस जयशंकर बृहस्पतिवार को बांग्लादेश की यात्रा पर जायेंगे जहां वे द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा करेंगे । विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी ।

जयशंकर की यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब इसी महीने के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बांग्लादेश यात्रा संभावित है ।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, विदेश मंत्री जयशंकर बांग्लादेश के अपने समकक्ष डा. ए के अब्दुल मोमीन के निमंत्रण पर 4 मार्च को राजकीय यात्रा पर बांग्लादेश जा रहे हैं ।

मंत्रालय ने कहा है कि अपनी यात्रा के दौरान जयशंकर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और विदेश मंत्री डा. ए के अब्दुल मोमीन से मुलाकात करेंगे ।

विदेश मंत्री की बांग्लादेश यात्रा 17 दिसंबर 2020 को दोनों देशों के बीच डिजिटल माध्यम से प्रधानमंत्री स्तरीय शिखर वार्ता के बाद हो रही है ।

मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा के दौरान जयशंकर को द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा करने का मौका मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'