लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री जयशंकर ने कतर के विदेश मंत्री से द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की

By भाषा | Updated: June 15, 2021 15:45 IST

Open in App

दोहा, 15 जून विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कतर के अपने समकक्ष मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी के साथ मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा के साथ ही क्षेत्रीय मुद्दों पर अपना नजरिया साझा किया। यह एक हफ्ते के अंदर इस अहम खाड़ी देश में भारतीय विदेश मंत्री की दूसरी यात्रा है।

जयशंकर ने केन्या के शीर्ष नेतृत्व के साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति समेत वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करने के एक दिन बाद दोहा में मोहम्मद से मुलाकात की जो कतर के उप प्रधानमंत्री भी हैं।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “दोहा में आज कतर के उप प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी के साथ अच्छी मुलाकात हुई। कोविड की दूसरी लहर के दौरान कतर द्वारा प्रदर्शित एकजुटता की सराहना की। हमारे द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर अपने मत साझा किए।”

जयशंकर पूर्वी अफ्रीकी देश के साथ भारत के रिश्तों को और मजबूती देने के लिये शनिवार को तीन दिवसीय यात्रा पर केन्या पहुंचे थे। उन्होंने केन्या के राष्ट्रपति उहुरू केन्याटा से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पत्र सौंपा।

केन्या के दौरे से पहले जयशंकर अपने पहले द्विपक्षीय दौरे पर बृहस्पतिवार को कुवैत पहुंचे थे।

उन्होंने अपने कुवैती समकक्ष शेख अहमद नासिर अल-मोहम्मद अल-सबा से बृहस्पतिवार को “उपयोगी चर्चा” की और इस दौरान दोनों पक्षों ने स्वास्थ्य, खाद्य, शिक्षा, ऊर्जा, डिजिटल और कारोबारी सहयोग समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

कुवैत के रास्ते में जयशंकर कुछ वक्त के लिये नौ जून को दोहा में रुके थे।

जयशंकर ने बुधवार नौ जून को कतर के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोहम्मद बिन अहमद अल मसनद से मुलाकात की और कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में खाड़ी देश के सहयोग देने तथा एकजुटता जताने के लिए उनका आभार जताया।

इस मुलाकात के बाद जयशंकर ने ट्वीट किया था, ‘‘कतर के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोहम्मद बिन अहमद अल मसनद से मिलकर प्रसन्नता हुई। क्षेत्र में तथा उसके आगे विकास पर उनके विचारों की सराहना करता हूं। कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में सहयोग देने तथा एकजुटता जताने के लिए उनका आभार।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना