लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में फलस्तीन के समर्थन में रैली के दौरान विस्फोट, छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 21, 2021 21:24 IST

बलूचिस्तान सरकार के अनुसार यह विस्फोट उस समय हुआ जब रैली चमन शहर के एक बाजार से होकर गुजर रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को हुआ धमाकाधमाके में छह लोगों की मौत हो गयी जबकि 14 अन्य घायल हो गएफलस्तीन के लोगों के प्रति एकजुटता प्रकट करने के लिए निकाली जा रही रैली में हुआ धमाका

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को फलस्तीन के समर्थन में एक रैली के दौरान हुए बम विस्फोट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

बलूचिस्तान प्रांत की सरकार के प्रवक्ता लियाकत शाहवानी ने कहा कि यह विस्फोट उस समय हुआ जब रैली चमन शहर के एक बाजार से होकर गुजर रही थी।

शाहवानी ने बताया कि इस धमाके में छह लोगों की मौत हो गयी जबकि 14 अन्य घायल हो गए। घायलों में से 10 लोगों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जबकि शेष लोगों को क्वेटा के अस्पतालों में भेजा गया है।

यह रैली फलस्तीन के लोगों के प्रति एकजुटता प्रकट करने के लिए निकाली जा रही थी। इस रैली में पश्चिम एशिया में अस्थिरता पैदा करने की धमकी भी दी गयी।

दरअसल, इजराइल और फलस्तीन के बीच पिछले 11 दिनों से संघर्ष चल रहा है जिसमें अब तक 240 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

विस्फोट वाली जगह को सुरक्षाकर्मियों ने घेर दिया है।

इस रैली का आयोजन इस्लामिक राजनीतिक संगठन जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-नजरयाती (जेयूआई-एन) ने किया था। रैली में पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल कादिर लुनी और कारी महरुल्ला भी मौजूद थे। दोनों नेता सुरक्षित हैं।

शाहवानी ने कहा, ‘‘हमला करने वाले लोग फलस्तीन के प्रति एकजुटता के खिलाफ हैं और वे इजराइल का समर्थन करते हैं।’’

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री जाम कमाल खान ने इस हमले की निंदा की है। इस हमले की जिम्मेदारी अब तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'