लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में फलस्तीन के समर्थन में रैली के दौरान विस्फोट, सात लोगों की मौत, 13 घायल

By भाषा | Updated: May 21, 2021 22:39 IST

Open in App

इस्लामाबाद 21 मई पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को फलस्तीन के समर्थन में एक रैली के दौरान हुए बम विस्फोट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

बलूचिस्तान प्रांत की सरकार के प्रवक्ता लियाकत शाहवानी ने कहा कि यह विस्फोट उस समय हुआ, जब रैली चमन शहर के एक बाजार से होकर गुजर रही थी।

शाहवानी ने पहले बताया कि इस धमाके में छह लोगों की मौत हो गयी जबकि 14 अन्य घायल हो गए। घायलों में से 10 लोगों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जबकि शेष लोगों को क्वेटा के अस्पतालों में भेजा गया है।

इसके बाद अधिकारियों ने बताया कि बम धमाके में सात लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों में से तीन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

यह रैली फलस्तीन के लोगों के प्रति एकजुटता प्रकट करने के लिए निकाली जा रही थी। इस रैली में पश्चिम एशिया में अस्थिरता पैदा करने की धमकी भी दी गयी।

दरअसल, इजराइल और फलस्तीन के बीच पिछले 11 दिनों से संघर्ष चल रहा है जिसमें अब तक 240 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

विस्फोट वाली जगह को सुरक्षाकर्मियों ने घेर दिया है।

इस रैली का आयोजन इस्लामिक राजनीतिक संगठन जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-नजरयाती (जेयूआई-एन) ने किया था। रैली में पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल कादिर लुनी और कारी महरुल्ला भी मौजूद थे। दोनों नेता सुरक्षित हैं।

शाहवानी ने कहा, ‘‘हमला करने वाले लोग फलस्तीन के प्रति एकजुटता के खिलाफ हैं और वे इजराइल का समर्थन करते हैं।’’

प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में यह पता चला है कि रैली समाप्त होने से कुछ समय पहले ही एक धार्मिक नेता के वाहन को निशाना बनाकर आईईडी विस्फोट किया गया।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री जाम कमाल खान ने इस हमले की निंदा की है।

इस हमले की जिम्मेदारी अब तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है।

गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में सेरेना होटल की पार्किंग में एक धमाका हुआ था,जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी थी और 12 अन्य घायल हो गए थे।

उसी होटल में चीन के राजदूत रुके हुए थे, लेकिन विस्फोट के समय वह होटल में मौजूद नहीं थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'