लाइव न्यूज़ :

नीदरलैंड में कोरोना वायरस जांच केंद्र के समीप हुआ धमाका

By भाषा | Updated: March 3, 2021 17:12 IST

Open in App

हेग, तीन मार्च (एपी) नीदरलैंड में एम्सर्टडम के उत्तर में एक छोटे से शहर में बुधवार तड़के धमाका होने से कोरोना वायरस के एक परीक्षण केंद्र की पांच खिड़कियों के कांच चकनाचूर हो गये लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

पुलिस ने यह जानकारी दी और कहा कि मामले की जांच के लिए विशेषज्ञ बुलाये गये हैं।

उत्तरी हॉलैंड प्रांत की पुलिस ने ट्वीट किया कि बुधवार को स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे बोवेंकारस्पेल में जांच केंद्र के समीप ‘‘धमाका हुआ।’’

पुलिस ने इलाके को घेर लिया और अब वह विस्फोट के कारणों की जांच में जुटी है। यह शहर एम्सटर्डम से करीब 60 किलोमीटर दूर है।

पुलिस प्रवक्ता मेन्नो हार्टनबर्ग ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि कहीं इस जांच केंद्र को जान-बूझकर निशाना तो नहीं बनाया गया था।

उन्होंने बताया कि यह साफ हो गया है कि विस्फोटक वहां संयोग से नहीं पहुंचा था लेकिन फिलहाल हमारे पास इसकी कोई जानकारी नहीं है कि कौन उसे वहां रख गया था और उसकी मंशा क्या थी।

पुलिस के अनुसार इस भवन के बाहर धातु का एक सिलेंडर मिला है जिसमें विस्फोट हुआ था।

उत्तरी होलैंड प्रांत का यह उत्तरी क्षेत्र हाल के सप्ताहों में वायरस का मुख्य केंद्र रहा है और वहां राष्ट्रीय औसत से अधिक मामले सामने आये।

जनवरी मे दंगाइयों ने उर्क में एक कोरोना वायरस जांच केंद्र को फूंक दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'