लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के बाल्टीमोर में एक बहुमंजिला इमारत में विस्फोट, 23 घायल

By भाषा | Updated: December 24, 2020 08:22 IST

Open in App

बाल्टीमोर (अमेरिका), 24 दिसंबर (एपी) अमेरिका के बाल्टीमोर में एक बहुमंजिला इमारत में विस्फोट होने से 23 लोग घायल हो गए तथा कुछ सफाई कर्मी इमारत के बाहर लटके मचान पर फंसे रह गए।

मैरीलैंड राज्य के बाल्टीमोर में बुधवार को हुए धमाके के कारण इमारत की छत आंशिक तौर पर ढह गई।

दमकल विभाग ने ट्वीट करके इस घटना की जानकारी दी। इसमें बताया गया कि घायलों में से 21 को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है, ये सभी निर्माण कार्य में लगे श्रमिक हैं।

इसमें बताया गया कि कम से कम नौ लोगों की हालत गंभीर है तथा एक की हालत अति गंभीर है। निर्माण कार्य के दौरान मचान पर फंसे कर्मियों को खिड़कियों के रास्ते बचाया गया।

दमकल संघ ने ट्वीट कर बताया कि जो साक्ष्य प्राप्त हुए हैं वे इस ओर इशारा कर रहे हैं कि धमाका इमारत की 16वीं मंजिल पर हुआ जहां बाल्टीमोर गैस ऐंड इलेक्ट्रिक कंपनी के कार्यालय हैं। विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी