लाइव न्यूज़ :

Pakistan: पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने के लिए इमरान खान ने की मोदी सरकार के फैसले की तारीफ

By रुस्तम राणा | Updated: May 22, 2022 17:19 IST

इमरान खान ने शनिवार को ट्वीट किया, "क्वाड का हिस्सा होने के बावजूद भारत ने अमेरिकी दबाव का सामना किया और अपने लोगों की सुविधा के लिए रूस से सस्ता तेल खरीदा।"

Open in App
ठळक मुद्देकहा- "हमारी सरकार एक स्वतंत्र विदेश नीति के माध्यम से यही हासिल करने की कोशिश कर रही थी""मीर जाफ़र्स और मीर सादिक सत्ता परिवर्तन के लिए बाहरी दबाव के आगे झुक गए"

इस्लामाबाद: भारत सरकार के द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर उत्पाद शुल्क को कम करने की घोषणा के बाद, पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान ने पीएम मोदी की सरकार के इस फैसले की तारीफ की है।

इमरान खान ने शनिवार को ट्वीट किया, "क्वाड का हिस्सा होने के बावजूद भारत ने अमेरिकी दबाव का सामना किया और अपने लोगों की सुविधा के लिए रूस से सस्ता तेल खरीदा।" "हमारी सरकार एक स्वतंत्र विदेश नीति के माध्यम से यही हासिल करने की कोशिश कर रही थी।"

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, हमारी सरकार के लिए, पाकिस्तान का हित सर्वोपरि था, लेकिन दुर्भाग्य से स्थानीय मीर जाफ़र्स और मीर सादिक सत्ता परिवर्तन के लिए बाहरी दबाव के आगे झुक गए, और अब एक बिना सिर वाले मुर्गे की तरह इधर-उधर भाग रहे हैं।

अविश्वास प्रस्ताव के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के पद से हटाए जाने के हफ्तों बाद, खान ने कहा कि हमारी सरकार भी "जनता को राहत प्रदान करने" के लिए रियायती रूसी तेल खरीदने की दिशा में काम कर रही थी।

बता दें कि इस महीने खुदरा मुद्रास्फीति 8 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद, केंद्र ने शनिवार को ईधन पर उत्पाद शुल्क में कटौती करते हुए आम जनता को राहत देने का काम किया। जिसके तहत पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कमी कई गई है। 

साथ ही उज्जवला योजना के तहत मिलने वाली रसोई गैस के सिलेंडर में भी सरकार न राहत देने का काम किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ईंधन पर उत्पाद शुल्क में कटौती से सालाना 1 लाख करोड़ रुपये का राजस्व प्रभावित होता है।

टॅग्स :इमरान खानमोदी सरकारपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट