लाइव न्यूज़ :

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच 42 फीसदी बढ़ा यूरोप का रूसी गैस का आयात, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 30, 2022 16:33 IST

रिपोर्ट में कहा गया है कि नीदरलैंड, बेल्जियम, फ्रांस और स्पेन आयातकों की सूची में सबसे ऊपर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट में कहा गया है कि यूरोपीय संघ ने पिछले साल 17.8 अरब घन मीटर की तुलना में इस साल 62.1 अरब घन मीटर प्राकृतिक गैस का आयात किया है।रिपोर्ट में कहा गया है कि नीदरलैंड, बेल्जियम, फ्रांस और स्पेन आयातकों की सूची में शीर्ष पर हैं।युद्ध के बाद से यूरोपीय संघ ने मान लिया है कि वह रूसी ऊर्जा पर अपनी निर्भरता कम करेगा।

नई दिल्ली: यूरोपीय संघ ने जनवरी-अक्टूबर के बीच रूसी तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) के आयात में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 42 प्रतिशत की वृद्धि देखी। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट से ये जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यूरोपीय संघ ने पिछले साल 17.8 अरब घन मीटर की तुलना में इस साल 62.1 अरब घन मीटर प्राकृतिक गैस का आयात किया है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि नीदरलैंड, बेल्जियम, फ्रांस और स्पेन आयातकों की सूची में शीर्ष पर हैं, जिसमें कहा गया है कि अधिकांश रूसी एलएनजी की आपूर्ति यमल एलएनजी संयुक्त उद्यम से की जाती है। आक्रमण के बाद से यूरोपीय संघ ने मान लिया है कि वह रूसी ऊर्जा पर अपनी निर्भरता कम करेगा। हालांकि, इसके विपरीत आयात में तीव्र वृद्धि से पता चलता है कि यूरोप दुनिया से अपना वादा पूरा नहीं कर रहा है।

यह लिथुआनियाई विदेश मंत्री गैब्रियलियस लैंड्सबर्गिस ने कहा है कि नाटो सहयोगियों को जल्द से जल्द यूक्रेन में मुख्य युद्धक टैंक भेजना चाहिए, क्योंकि यूक्रेनी सेना अब जमीन पर स्थिति को वापस लाने के लिए उनका इस्तेमाल कर सकती है। 

इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के शीर्ष राजनीतिक और सैन्य नेताओं को यूक्रेन के आक्रमण के लिए जिम्मेदार ठहराने के लिए एक विशेष न्यायाधिकरण स्थापित करने का आह्वान करते हुए कहा कि यूक्रेन और उसके सहयोगियों को इस युद्ध के बाद उसी तरह न्याय सुनिश्चित करना होगा जैसे कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद किया गया था।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेनEuropean Union
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वईस्टर से पहले यूरोप में 12 टन किटकैट चॉकलेट चोरी, कंपनी ने कहा- 'चोरों के बेहतरीन स्वाद की तारीफ़ करते हैं'

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल