लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका के जहाज पर लगी आग को बुझाने के लिए आए यूरोपीय दमकलकर्मी

By भाषा | Updated: May 27, 2021 11:51 IST

Open in App

कोलंबो, 27 मई (एपी) श्रीलंका, रसायन लेकर जा रहे एक मालवाहक जहाज में आग लगने के सात दिन बाद भी उसे बुझाने के लिए जूझ रहा है और अब उसकी मदद के लिए यूरोपीय अग्निशमन कर्मी आगे आए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के तट पर खड़े एमवी एक्स-प्रेस पर्ल जहाज पर लगी आग क्वार्टरडेक तक फैल गयी जहां जहाज का ब्रिज स्थित है और बड़ी संख्या में कंटनेर समुद्र में गिर गए।

जहाज की देखरेख करने वाली कंपनी एक्स-प्रेस फीडर्स ने बताया कि यूरोप से अग्निशमन विशेषज्ञ जहाज को बचाने में स्थानीय प्राधिकारियों की मदद करने के लिए आ गए हैं। दक्षिण पश्चिम मानसून शुरू होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।

मंगलवार को एक विस्फोट के बाद, जहाज में से चालक दल के 25 कर्मियों को बचाया गया।

कंपनी ने बताया कि दो कर्मियों को पैर में चोट लगी और वे अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी कर्मी कोलंबो में एक पृथक केंद्र में हैं।

श्रीलंका की नौसेना के प्रवक्ता इंदिका डी सिल्वा ने बृहस्पतिवार को बताया कि आग बुझाने की कोशिशें चल रही हैं। बचाव अभियान में चार नौकाएं और श्रीलंका तथा भारत के तीन जहाज शामिल हो गए हैं।

यह आग 20 मई को तब लगी जब जहाज कोलंबो से करीब 18 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में था और बंदरगाह में प्रवेश का इंतजार कर रहा था।

श्रीलंकाई नौसेना का मानना है कि सिंगापुर के ध्वज वाले जहाज पर ले जाए जा रहे रसायन की वजह से आग लगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'