लाइव न्यूज़ :

ईयू ओमीक्रोन के मुद्दे पर फिलहाल नहीं आयोजित करेगा सम्मेलन

By भाषा | Updated: December 1, 2021 17:19 IST

Open in App

ब्रसेल्स, एक दिसंबर (एपी) यूरोपीय संघ ने ओमीक्रोन वायरस से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा के लिए सदस्यों देशों के नेताओं का विशेष डिजिटल सम्मेलन फिलहाल नहीं बुलाने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ईयू के फैसले की आधिकारिक घोषणा नहीं होने की वजह से अधिकारी ने पहचान गुप्त रखते हुए बताया कि संघ के सभी 27 देशों के स्वास्थ्य मंत्री अगले मंगलवार को पहले स्थिति का आकलन करेंगे और 16 दिसंबर को निर्धारित नियमित सम्मेलन में नेताओं को स्थिति से अवगत कराएंगे।

आपात सम्मेलन को लेकर कई दिनों से चर्चा हो रही है लेकिन सभी नेताओं के लिए एक साथ समय निकालना मुश्किल है। दक्षिण अफ्रीका में पहली बार पता चलने के बाद से अब तक ओमीक्रोन को लेकर अनिश्चितता है, ऐसे में यह भी स्पष्ट नहीं है कि नेता क्या चर्चा करेंगे और फैसला लेंगे।

ईयू के यूरोपीय रोग नियंत्रण एवं रोकधाम केंद्र ने बताया कि मंगलवार को संघ के 11 सदस्य देशों में ओमीक्रोन के 44 मामले आए हैं और संक्रमितों में अधिकतर ने अफ्रीका की यात्रा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें