लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ नियामक पांच से 11 साल के बच्चों के लिए मॉडर्ना टीके का मूल्यांकन कर रहा

By भाषा | Updated: November 10, 2021 18:11 IST

Open in App

एम्सटर्डम, 10 नवंबर (एपी) यूरोपीय संघ के दवा नियामक ने बुधवार को कहा कि उसने इस बात का मूल्यांकन शुरू कर दिया है कि पांच से 11 साल के बच्चों के लिए मॉडर्ना के कोविड-रोधी टीके को अनुमति दी जाए या नहीं। यह एक ऐसा महत्वपूर्ण निर्णय है जोकि पूरे यूरोपीय संघ के इस आयु वर्ग के बच्चों के लिए कोविड-रोधी टीके की उपलब्धता का रास्ता साफ करेगा।

एम्सटर्डम में स्थित यूरोपीय दवा एजेंसी (ईएमए) पहले ही पांच से 11 आयुवर्ग के बच्चों के लिए फाइजर-बायोएनटेक द्वारा निर्मित टीके का मूल्यांकन कर रही है।

ईएमए ने बुधवार को एक बयान में कहा कि अगर और अधिक आंकड़ों या विश्लेषण की जरूरत नहीं पड़ी तो नियामक मॉडर्ना के टीके के संबंध में करीब दो महीने में सिफारिश कर सकता है।

गौरतलब है कि यूरोप ने फाइजर-बायोएनटेक और मॉडर्ना द्वारा निर्मित टीकों को 12 से 17 आयुवर्ग के बच्चों के लिए मंजूरी दी है और कई देशों ने किशोरों को टीके की खुराक देना शुरू कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला