लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ ने रूस पर लगाए नए प्रतिबंध, ईयू द्वारा कई अधिकारियों, बैंकों और व्यापार को किया गया बैन

By भाषा | Updated: February 26, 2023 09:59 IST

मामले में बोलते हुए ईयू के अध्यक्ष स्वीडन ने कहा है कि “सैन्य और राजनीतिक निर्णय-कर्ताओं, रूसी सैन्य उद्योग का समर्थन कर रहीं या उसके साथ काम कर रहीं कंपनियों और वेगनर समूह के कमांडरों को निशाना बनाकर” पाबंदियां लगाई गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूरोपीय संघ ने शनिवार को रूस पर नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। ऐसे में ईयू द्वारा कई अधिकारियों, बैंकों और व्यापारों पर बैन लगाने की बात सामने आ रही है। ईयू ने सैन्य ड्रोन का निर्माण करने वाली सात ईरानी “संस्थाओं” की संपत्तियों की खरीद-बिक्री पर भी रोक लगा दी है।

ब्रसेल्स: यूरोपीय संघ (ईयू) ने यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर शनिवार को रूस पर नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इसके तहत युद्ध का समर्थन करने, दुष्प्रचार करने या ड्रोन की आपूर्ति करने के आरोपी अधिकारियों व संगठनों को निशाना बनाते हुए उनपर प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके साथ ही उन उत्पादों के व्यापार पर भी पाबंदी लगाई गई है जिनका सशस्त्र बलों द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है। 

रूस पर लगे बैन पर क्या बोले ईयू के अध्यक्ष

इस पर बोलते हुए ईयू के अध्यक्ष स्वीडन ने कहा, “सैन्य और राजनीतिक निर्णय-कर्ताओं, रूसी सैन्य उद्योग का समर्थन कर रहीं या उसके साथ काम कर रहीं कंपनियों और वेगनर समूह के कमांडरों को निशाना बनाकर” पाबंदियां लगाई गई हैं। यही नहीं रूस के कुछ बड़े बैंकों से लेनदेन पर भी पाबंदियां लगाई गई हैं। 

यही नहीं तीन और रूसी बैंकों व सैन्य ड्रोन का निर्माण करने वाली सात ईरानी “संस्थाओं” की संपत्तियों की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इनमें कंपनियां, एजेंसियां, राजनीतिक दल या अन्य संगठन शामिल हैं। यूरोपीय संघ को संदेह है कि रूस ने युद्ध के दौरान इन ड्रोन का इस्तेमाल किया है। आपको बता दें कि यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा की ओर से तीन सप्ताह पहले ये प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पेश किया था। 

जंग के एक साल होने के दूसरे दिन ही रूस पर लगाए गए बैन

प्रतिबंधों की रूपरेखा को लेकर काफी माथापच्ची के बाद इन्हें मंजूरी दी गई है। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का एक साल पूरा होने के अगले दिन इन पाबंदियों को सार्वजनिक किया गया है। यूरोपीय संघ 27 देशों का एक संगठन है, जिसमें फ्रांस, जर्मनी और इटली समेत विभिन्न यूरोपीय देश शामिल हैं। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादEUरूसयूक्रेनUkraine
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वईस्टर से पहले यूरोप में 12 टन किटकैट चॉकलेट चोरी, कंपनी ने कहा- 'चोरों के बेहतरीन स्वाद की तारीफ़ करते हैं'

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."