लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन संकट: यूरोपीय संघ प्रमुख ने रूसी तेल के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध प्रस्ताव पेश किया, छह महीने में चरणबद्ध तरीके से लागू करने की योजना

By विशाल कुमार | Updated: May 4, 2022 13:22 IST

उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने यूरोपीय संसद को बताया कि हम छह महीने के भीतर कच्चे तेल और साल के अंत तक रिफाइंड उत्पादों  की रूसी आपूर्ति को समाप्त कर देंगे। यह सभी रूसी तेल, समुद्री और पाइपलाइन, कच्चे और परिष्कृत पर पूर्ण आयात प्रतिबंध होगा।

Open in App
ठळक मुद्देयूरोपीय संघ के कार्यकारी यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने एक प्रस्ताव पेश किया।यह सभी रूसी तेल, समुद्री और पाइपलाइन, कच्चे और परिष्कृत पर पूर्ण आयात प्रतिबंध होगा।इस प्रस्ताव को लागू करने के लिए ईयू के सभी 27 देशों की मंजूरी की आवश्यकता होगी।

स्ट्रासबर्ग: यूक्रेन पर हमले के दो महीने बाद यूरोपीय संघ रूस पर बड़े प्रतिबंध की तैयारी कर चुका है जिसके तहत अगले छह महीनों में रूस से सभी तरह के तेल उत्पादों के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लग जाएगा।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, यूरोपीय संघ के कार्यकारी यूरोपीय आयोग की प्रमुख ने बुधवार को एक प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि ईयू के देश अगले छह महीनों में रूसी तेल और रिफाइंड उत्पादों का आयात बंद कर देंगे।

उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने यूरोपीय संसद को बताया कि हम छह महीने के भीतर कच्चे तेल और साल के अंत तक रिफाइंड उत्पादों  की रूसी आपूर्ति को समाप्त कर देंगे। यह सभी रूसी तेल, समुद्री और पाइपलाइन, कच्चे और परिष्कृत पर पूर्ण आयात प्रतिबंध होगा।

प्रस्ताव पर वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यह आसान नहीं होगा। कुछ सदस्य देश रूसी तेल पर बहुत अधिक निर्भर हैं। लेकिन हमें बस इस पर काम करना है। इस प्रस्ताव को लागू करने के लिए ईयू के सभी 27 देशों की मंजूरी की आवश्यकता होगी।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादUrsula Van de Leyenरूसयूक्रेनUkraine
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वईस्टर से पहले यूरोप में 12 टन किटकैट चॉकलेट चोरी, कंपनी ने कहा- 'चोरों के बेहतरीन स्वाद की तारीफ़ करते हैं'

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा