लाइव न्यूज़ :

इथोपिया विमान हादसा: दो मिनट की देरी ने बचा ली जान, फेसबुक पर लिखी अपने 'भाग्यशाली दिन' की कहानी

By भाषा | Updated: March 11, 2019 12:25 IST

हवाईअड्डा के अधिकारियों ने बताया कि वे उससे पूछताछ करना चाहते हैं क्योंकि वह ही एकमात्र यात्री हैं जिसने उस उड़ान का टिकट बुक कराया था, लेकिन उसमें सवार नहीं था।

Open in App

इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से नैरोबी के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद इथोपियन एयरलाइंस का एक विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसका 150वां सवारी एक भाग्यशाली यूनानी था, जो दो मिनट देर से पहुंचने के चलते विमान में सवार नहीं हो पाया था। यात्री का कहना है कि वह उड़ान के लिए दो मिनट देर से पहुंचा, जिसकी वजह से उनकी जान बच गई। 

हादसे में विमान में सवार सभी 157 लोगों की मौत हो गई। एंटोनिस मावरोपोलोस ने फेसबुक पर 'मेरा भाग्यशाली दिन' नामक एक पोस्ट में कहा, 'मैं परेशान हो गया था क्योंकि किसी ने भी समय पर गेट तक पहुंचने में मेरी मदद नहीं की।' 

पोस्ट में उन्होंने अपने टिकट की तस्वीर भी साझा की है। एथेंस समाचार एजेंसी के अनुसार, गैर-लाभकारी संगठन इंटरनेशनल सॉलिड वेस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मावरोपोलोस संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की वार्षिक सभा में भाग लेने के लिए नैरोबी जाने वाले थे। हालांकि, वह प्रस्थान द्वार बंद होने के महज दो मिनट बाद वहां पहुंचे और विमान में सवार नहीं हो पाए। उन्होंने बाद की एक उड़ान की भी टिकट बुक कर ली लेकिन फिर हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने उन्हें उड़ान भरने से रोक दिया। 

मावरोपोलोस ने अपने पोस्ट में कहा, 'वे मुझे हवाई अड्डे के पुलिस स्टेशन तक ले गये। अधिकारी ने मुझे विरोध करने के लिए नहीं बल्कि भगवान का शुक्रिया अदा करने के लिए कहा क्योंकि मैं ही एकमात्र यात्री था जो ईटी 302 की उड़ान में नहीं चढ़ पाया था, जो विमान कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।' 

उन्होंने पोस्ट में स्वीकार किया कि वह यह खबर सुनकर हतप्रभ रह गये थे। हवाईअड्डा के अधिकारियों ने बताया कि वे उससे पूछताछ करना चाहते हैं क्योंकि वह ही एकमात्र यात्री हैं जिसने उस उड़ान का टिकट बुक कराया था, लेकिन उसमें सवार नहीं था। 

मावरोपोलोस ने कहा, 'उन्होंने बताया कि वे मुझे मेरी पहचान को क्रॉस-चेक करने से पहले जाने नहीं दे सकते, क्योंकि मैं उस विमान में सवार नहीं था।'

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल