लाइव न्यूज़ :

इथियोपिया: 'आतंक में भागीदारी' का आरोप लगाते हुए संयुक्त राष्ट्र के 16 स्थानीय कर्मचारी हिरासत में लिए गए

By विशाल कुमार | Updated: November 10, 2021 08:52 IST

बदले की कार्रवाई के डर से अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर मंगलवार को एक मानवाधिकार कार्यकर्ता ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी कर्मचारी टिग्रे जातीय समुदाय के हैं.

Open in App
ठळक मुद्देहिरासत में लिए गए सभी कर्मचारी टिग्रे जातीय समुदाय के हैं.इथियोपिया में सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की है.

नैरोबी:संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि इथियोपिया की राजधानी में उसके कम से कम 16 स्थानीय कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है और एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि देश के में एक साल से चल रहे युद्ध के बढ़ने के साथ ही उन्हें आपातकाल की नई स्थिति के तहत "आतंक में उनकी भागीदारी" के कारण हिरासत में लिया जा रहा है.

बदले की कार्रवाई के डर से अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर मंगलवार को एक मानवाधिकार कार्यकर्ता ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी कर्मचारी टिग्रे जातीय समुदाय के हैं.

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि उन्हें कोई कारण नहीं बताया गया. हालांकि, वकीलों सहित जातीय टिग्रे को देश में आपातकाल की घोषणा के बाद से ही अदीस अबादा में बड़ी संख्या में हिरासत में लिया जा रहा है और कहा जा रहा है कि लोगों को केवल उनकी जातीय पहचान के आधार पर हिरासत में लिया जा रहा है.

संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि उन्हें उनकी इच्छा के विरुद्ध हिरासत में लिया जा रहा है. 

उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए छह अन्य कर्मचारियों को रिहा कर दिया गया और कई कर्मचारियों के करीबियों को भी हिरासत में ले लिया गया था.

बता दें कि, इथियोपिया में प्रतिद्वंद्वी टिग्रे बलों द्वारा राजधानी की ओर बढ़ने की धमकी देने और देश में एक साल से जारी युद्ध के तेज होने के बीच सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल की मंगलवार को घोषणा कर दी है. टिग्रे क्षेत्र में पिछले एक साल में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है.

टॅग्स :EthiopiaUnited Nations
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

भारतTata Mumbai Marathon 2026: टाडू अबाटे डेमे ने इंटरनेशनल एलीट मेन्स टाइटल जीता, ₹45 लाख का बड़ा इनाम अपने नाम किया

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल