लाइव न्यूज़ :

एरिक गार्सेटी को नामित किया जा सकता है भारत में अमेरिका का राजदूत: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: May 27, 2021 11:01 IST

Open in App

वॉशिंगटन, 27 मई अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अपने विश्वसनीय राजनीतिक सहयोगी एवं लॉस एंजिलिस के मेयर एरिक गार्सेटी को भारत में अमेरिका का अगला राजदूत नामित कर सकते हैं।

अमेरिकी समाचार वेबसाइट ‘एक्सियोस’ की एक रिपोर्ट में बताया गया कि बाइडन अगले सप्ताह तक भारत समेत कई देशों के लिए अपने राजनीतिक राजदूतों के नाम की घोषणा कर सकते हैं।

वेबसाइट ने बुधवार को रिपोर्ट में कहा कि बाइडन निकोलस बर्न्स, राह्म एमैनुएल एवं टोम नाइड्स को क्रमश: चीन, जापान और इजराइल का राजदूत नामित कर सकते हैं।

राष्ट्रपति पद के चुनाव में बाइडन की प्रचार मुहिम के सह अध्यक्ष गार्सेटी (50) के नाम पर पहले कैबिनेट मंत्री के पद के लिए विचार किया गया था।

गार्सेटी लॉस एंजिलिस के 42वें मेयर हैं।

भारत के लिए अमेरिका के राजदूत का अहम पद 20 जनवरी से रिक्त है। पूर्णकालिक राजदूत के अभाव में अमेरिका के अंतरिम राजदूत के तौर पर विदेश सेवा संस्थान के निदेशक डेनियल स्मिथ को भारत भेजा गया है। स्मिथ कार्यवाहक विदेश मंत्री एवं कार्यवाहक उप विदेश मंत्री के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं।

हालांकि व्हाइट हाउस ने बर्न्स या गार्सेटी को नामित करने की रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा, ‘‘जब तक नामों की घोषणा नहीं हो जाती, तब तक कुछ भी तय नहीं है।’’

‘एक्सियोस’ ने कहा कि व्हाइट हाउस भारत, फ्रांस, इटली और कनाडा समेत कई देशों में अपने संभावित राजदूतों के नाम की समीक्षा की प्रक्रिया कर रहा है, जिसके बाद बाइडन सीनेट को एक दर्जन से अधिक नामों की सूची औपचारिक रूप से भेजेंगे, ताकि राजनीतिक राजदूतों के उनके पहले बैच को मंजूरी मिलने की प्रक्रिया पूरी हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'