लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति खराब, मुद्राकोष से 1.39 अरब डॉलर का लिया आपात कर्ज

By भाषा | Updated: April 23, 2020 20:31 IST

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति काफी खराब होती नजर आ रही है, नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) से 1.39 अरब डॉलर का कर्ज मिला है। विदेशी मुद्रा भंडार को दुरूस्त करने के लिये दिया गया है। यह 1.39 अरब डॉलर का कर्ज 6 अरब डॉलर के राहत पैकेज दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देनकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) से 1.39 अरब डॉलर का कर्ज मिला है।कोरोना वायरस संकट के कारण आर्थिक नरमी को देखते हुए यह कर्ज उसे विदेशी मुद्रा भंडार को दुरूस्त करने के लिये दिया गया है।

इस्लामाबााद: नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) से 1.39 अरब डॉलर का कर्ज मिला है। कोरोना वायरस संकट के कारण आर्थिक नरमी को देखते हुए यह कर्ज उसे विदेशी मुद्रा भंडार को दुरूस्त करने के लिये दिया गया है। यह 1.39 अरब डॉलर का कर्ज 6 अरब डॉलर के राहत पैकेज के अलावा पाकिस्तान ने भुगतान संतुलन संकट से पार पाने के लिये 6 अरब डॉलर के राहत पैकेज को लेकर पिछले साल जुलाई में आईएमएफ के साथ समझौता किया था।

पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक स्टेट बैंक ऑफ पकिस्तान (एसबीपी) ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘एसबीपी को त्वरित वित्त पोषण व्यवस्था (आरएफआई) के तहत आईएमएफ से 1.39 अरब डॉलर मिला है।

’’ पाकिस्तान ने मार्च में वैश्विक बहुपक्षीय निकाय से कोरोना वायरस महामारी के आर्थिक प्रभाव से निपटने के लिये आरएफआई के तहत सस्ता और तुरंत कर्ज उपलब्ध कराने की अपील की थी। आईएमएफ सदस्य देशों को तत्काल भुगतान संतुलन की जरूरत को पूरा करने के लिये आरएफआई के तहत वित्तीय सहायता उपलब्ध कराता है।

इसके लिये संबंधित देश को पूर्णकालिक कार्यक्रम तय करने की जरूरत नहीं पड़ती। अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार 1.39 अरब डॉलर के कर्ज से पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 12 अरब डॉलर हो गया है जो एक महीने का उच्चतम स्तर है। मुद्राकोष के बयान के अनुसार आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड ने पिछले सप्ताह पाकिस्तान को सस्ता आपात कर्ज देने का मंजूरी दी थी। इससे पाकिस्तान को कोरोना वायरस संकट के समय तत्काल भुगतान संतुलन की जरूरत को पूरा करने में मदद मिलेगी।

टॅग्स :पाकिस्तानडॉलरइकॉनोमीअमेरिकाइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल