लाइव न्यूज़ :

यूरोप में 12-17 साल के किशोरों को लगनी शुरू हुई वैक्सीन, ईएमए ने दी मंजूरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 24, 2021 09:36 IST

ईएमए ने कहा कि 12 से 17 वर्ष की आयु के 3,732 बच्चों में स्पाइकवैक्स के प्रभावों का अध्ययन किया गया है. यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी के मुताबिक अध्ययन से पता चला है कि स्पाइकवैक्स ने 12 से 17 साल के बच्चों में एंटीबॉडी प्रतिक्रिया का उत्पादन किया

Open in App
ठळक मुद्दे12 से 17 साल की उम्र के बच्चों को लगेगी स्पाइकवैक्सवयस्कों की तरह वैक्सीन से शरीर में बनती है एंटीबॉडीयूरोपियन मेडिसिन एजेंसी (EMA) ने लगाई वैक्सीन के उपयोग पर मुहर

यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी (EMA) ने शुक्रवार को 12 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए मॉडर्ना की कोरोना वायरस वैक्सीन के उपयोग को मंजूरी दे दी। इस तरह से यह, यूरोप पर किशोरों के कोरोना वायरस से बचाव में उपयोग के लिए उपलब्ध दूसरी वैक्सीन बन गई।

12 से 17 साल की उम्र के बच्चों को लगेगी स्पाइकवैक्स

यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी (ईएमए) ने मॉडर्ना के ब्रांड नाम का इस्तेमाल करते हुए कहा कि "12 से 17 साल की उम्र के बच्चों में स्पाइकवैक्स वैक्सीन का इस्तेमाल 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों की तरह ही होगा." टीके के दो डोज इंजेक्शन के जरिए दिए जाएंगे. दूसरा डोज चार सप्ताह के अंतराल पर दिया जाएगा।

वयस्कों की तरह वैक्सीन से शरीर में बनती है एंटीबॉडी

ईएमए ने कहा कि 12 से 17 वर्ष की आयु के 3,732 बच्चों में स्पाइकवैक्स के प्रभावों का अध्ययन किया गया है. यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी के मुताबिक अध्ययन से पता चला है कि स्पाइकवैक्स ने 12 से 17 साल के बच्चों में एंटीबॉडी प्रतिक्रिया का उत्पादन किया, जो कि 18 से 25 वर्ष की आयु के युवा वयस्कों में भी देखा गया था। यूरोपीय यूनियन ने गुरुवार को कहा कि 200 मिलियन यूरोपीय लोगों को पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है।

भारत में भी इस आयु ग्रुप के लिए वैक्सीन की मांग तेज हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें