लाइव न्यूज़ :

#deletefacebook: अंतरिक्ष में कार भेजने वाले ऐलन मस्क ने SpaceX और Tesla के FB पेज किए डिलीट

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: March 24, 2018 15:50 IST

दुनियाभर में फेसबुक डिलीट करने का अभियान शुरू हो गया है। इसमें बड़ी-बड़ी कंपनियां शामिल हो रही हैं और अपने पेज डिलीट कर रही हैं।

Open in App

अंतरिक्ष में कार भेजकर चर्चा में आने वाले SpaceX और Tesla कंपनियों के सीईओ ऐलन मस्क #deletefacebook में शामिल होते हुए अपनी कंपनियों के फेसबुक पेजेज को शनिवार को डिलीट कर दिया है। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह फेसबुक डाटा घपला सामने आने के बाद पूरी दुनिया में फेसबुक को लेकर नकारात्मक महौल बना हुआ है। ऐसे में whatsapp के को-फाउंडर ब्रायन एक्टन ने #deletefacebook अभियान छेड़ा।

ब्रायन अपने ट्विटर हैंडल से लिखा कि यही समय है जब हमें फेसबुक से खुद को अलग कर लेना चाहिए। उनके इस ट्वीट के जवाब में ऐलन मस्क ने पूछा कि फेसबुक क्या है? इसके बाद एक दूसरे यूजर ने उन्हें चुनौती कि अगर हिम्मत है तो अपनी कंपनियों के पेज को फेसबुक हटा कर दिखाओ। असल में एलन मस्क की कंपनियों के फेसबुक पेज पर 2.6 मिलियन यानी करीब 26 लाख से ज्यादा लाइक व फॉलोवर थे। लेकिन एलन मस्क ने यूजर को जवाब दिया कि वे ऐसा करेंगे। यह घटना दो दिन पुरानी है।

लेकिन शनिवार को जब एलन मस्क की कंपनियों के फेसबुक पेज देखे गए तो 'As of this publishing, going to any of the above pages directs you to a message saying 'Sorry, this content isn’t available right now'यह लिखा हुआ मिला। इसका मतलब होता कि यह कंटेंट फेसबुक पर मौजूद था। लेकिन इस वक्त के लिए माफ करें। फिलहाल यह यह पेज उपलब्‍ध नहीं है। यानी कि हाल ही में इसे फेसबुक से हटा दिया गया है।

टेस्ला इलेक्ट्र‌िक कार की दुनिया में उल्लेखनीय कामों के लिए जानी जाती है। यह लगातार बेहद चौंकाने वाली इलेक्ट्र‌िक कारें लेकर आ रही है। जबकि स्पेसएक्स रॉकेट, अंतरिक्ष से जुड़े उपकरणों की तेजी से उभरती हुई कंपनी है। एलन मस्क इन दोनों ही कंपनियों के सीईओ हैं। उन्होंने अपनी एक कारनुमा रॉकेट को अंतरिक्ष में भेजकर सुर्खियां बटोरी थीं।

क्या है फेसबुक डाटा घपला विवाद

हाल ही में ब्रिटेन के एक रिपोर्टर के खुलासे में पता चला कि फेसबुक के साथ जुड़कर एक दुनियाभर में लोगों को चुनाव जीतवाने के लिए काम करने वाली कंपनी कंब्रिज एनालिटिका ने लोगों की निजी जानकारियों का गलत इस्तेमाल किया है। इसमें सबसे ज्यादा 5 करोड़ लोगों को साल 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के समय ट्रंप के पक्ष में करने में किया गया।

टॅग्स :फेसबुकव्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट