लाइव न्यूज़ :

टेक्सास में खराब मौसम की वजह से मैक्सिको में भी बिजली सेवाएं प्रभावित

By भाषा | Updated: February 17, 2021 09:34 IST

Open in App

मैक्सिको सिटी, 17 फरवरी मैक्सिको के अधिकारियों ने मंगलवार को घोषणा की कि बिजली कटौती के कारण देश के करीब 12 राज्य प्रभावित होंगे। उत्तरी मैक्सिको में बिजली कटौती के कारण सैकड़ों कारखानों को बंद करना पड़ा है।

राष्ट्रीय ऊर्जा नियंत्रण कार्यालय ने घोषणा की कि टेक्सास में तीसरे दिन भी शीत तूफान के कारण आयात की जाने वाली प्राकृतिक गैस की आपूर्ति में कटौती हुई है, जिस पर उत्तरी मैक्सिको का अधिकतर बिजली उत्पादन निर्भर करता है।

‘नेशनल काउंसिल ऑफ द मैक्यूलियाडोरा इंडस्ट्री’ ने बताया कि बिजली न होने के कारण सैकड़ों संयंत्र बंद हैं।

काउंसिल ने शिकायत की कि बिजली आपूर्ति ठप होने की न तो कोई चेतावनी दी गई थी और न ही इस संबंध में कोई समन्वय किया गया, बस अचानक ट्विटर पर इसकी घोषणा कर दी गई।

टेक्सास में रविवार देर रात से बर्फीले मौसम के कारण उत्तरी मैक्सिको में करीब 50 लाख घरों और व्यवसायिक केन्द्रों में बिजली नहीं है।

इस बीच, अमेरिका में सर्द तूफान के कारण कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और लाखों लोग बिना बिजली के रह रहे हैं।

राष्ट्रीय मौसम सेवा विभाग ने बताया कि भीषण शीत तूफान के कारण दक्षिणी मैदानी क्षेत्र में भारी बर्फबारी और न्यू इंग्लैंड में भारी बारिश हो रही है। वहीं ‘डीप साउथ’ में पारा काफी गिर गया है। कनाडा से लेकर मैक्सिको तक ठंडी हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

विभाग ने बताया कि अभी तक यहां कम से कम 14 लोगों की मौत हुई है। खराब मौसम के कारण देश में कोविड-19 का टीकाकरण अभियान भी प्रभावित हो सकता है।

उत्तरी कैरोलिना की ब्रैंसविक काउंटी में भी मौसम बेहद खराब है। शिकागो में 46 सेंटीममीटर तक बर्फ जमी है। वहीं टेक्सास में बिजली की कटौती के कारण करीब 40 लाख लोग और व्यवसाय प्रभावित हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल