लाइव न्यूज़ :

17 जून को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का चुनाव, एशिया-प्रशांत में भारत एकमात्र दावेदार, जीत तय, पाकिस्तान और चीन का समर्थन

By भाषा | Updated: June 2, 2020 14:22 IST

भारत अस्थायी सीटों पर परिषद के सदस्य के तौर पर 1950—1951, 1967—1968, 1972—1973, 1977—1978, 1984—1985, 1991—1992 तथा हाल में 2011—2012 पर निर्वाचित हो चुका है। 

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को जारी सुरक्षा परिषद के इस महीने के अनौपचारिक अंतरिम कार्यक्रम के अनुसार सुरक्षा परिषद के चुनाव 17 जून को कराये जायेंगे। एशिया प्रशांत खंड में 2021—22 के कार्यकाल के लिये भारत इस अस्थायी सीट के लिए उम्मीदवार है।

संयुक्त राष्ट्रः संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पांच अस्थायी सीटों के लिये चुनाव 17 जून को कराये जायेंगे। विश्व निकाय के अंतरिम कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी गयी है।

सोमवार को जारी सुरक्षा परिषद के इस महीने के अनौपचारिक अंतरिम कार्यक्रम के अनुसार सुरक्षा परिषद के चुनाव 17 जून को कराये जायेंगे । फ्रांस ने इसी दिन 15 देशों की इस परिषद की अध्यक्षता संभाली थी। एशिया प्रशांत खंड में 2021—22 के कार्यकाल के लिये भारत इस अस्थायी सीट के लिए उम्मीदवार है। उसकी जीत तय है क्योंकि इस खंड में भारत एकमात्र सीट पर अकेला दावेदार है।

भारत की उम्मीदवारी को चीन और पाकिस्तान समेत 55 देशों के एशिया-प्रशांत समूह ने पिछले साल जून में सर्वसम्मति से समर्थन दिया था। महासभा ने पिछले हफ्ते कोरोना महामारी के कारण प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए नई मतदान व्यवस्था के तहत सुरक्षा परिषद चुनाव कराने का निर्णय लिया था। मतदान के तौर तरीकों में किसी प्रकार का बदलाव भारत की संभावनाओं को बहुत प्रभावित नहीं करेगा क्योंकि एशिया प्रशांत क्षेत्र से वह एकमात्र उम्मीदवार है और इसका कार्यकाल जनवरी 2021 से शुरू होगा ।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चुनाव महासभा के हॉल में होते हैं और इस दौरान सभी 193 सदस्य गुप्त बैलेट के जरिये अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हैं। कोविड-19 के कारण वैश्विक निकाय के मुख्यालय में जून के अंत तक की सभी बैठकें स्थगित कर दी गयी है ।

नयी व्यवस्था के तहत महासभा के अध्यक्ष तिज्जानी मुहम्मद बंदे सभी सदस्य देशों को एक पत्र लिखेंगे । यह पत्र पहले राउंड के गुप्त बैलेट मतदान से कम से कम दस कार्य दिवस पहले लिखा जाएगा, जिसमें सदस्यों को चुनाव की तारीख, रिक्त सीटों की संख्या, मतदान स्थल और आने जाने की सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जायेगी।

कनाडा, आयरलैंड एवं नॉर्वे ‘पश्चिम यूरोप एवं अन्य देशों’ की श्रेणी में दो सीटों के लिए दावेदार हैं। दूसरी ओर ‘लातिन अमेरिका एवं कैरेबियाई देश’ श्रेणी से मेक्सिको एकमात्र उम्मीदवार है । केन्या एवं दजिबाउती अफ्रीकी समूह से मैदान में हैं।

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रदिल्लीचीनपाकिस्तानअमेरिकाब्रिटेनफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल