लाइव न्यूज़ :

रूसी विश्वविद्यालय में गोलीबारी में आठ की मौत

By भाषा | Updated: September 20, 2021 15:31 IST

Open in App

मास्को, 20 सितंबर (एपी) रूस के पर्म शहर के एक विश्वविद्यालय में सोमवार सुबह एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की जिससे आठ लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ अन्य घायल हो गए। रूसी जांच समिति ने यह जानकारी दी।

गृह मंत्रालय ने कहा कि बंदूकधारी को हिरासत में ले लिया गया है।

पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी प्रेस सेवा ने कहा कि अपराधी ने एक ऐसी बन्दूक का इस्तेमाल किया जो गैर-घातक रबर या प्लास्टिक आदि की गोलियां चलाने के लिये डिज़ाइन की गई है, लेकिन इसमें फेलबदल कर इससे दूसरे कारतूस भी दागे जा सकते हैं।

विश्वविद्यालय के छात्रों और कर्मचारियों ने खुद को कमरों में बंद कर लिया तथा विश्वविद्यालय ने उन लोगों से परिसर छोड़ने का आग्रह किया जो ऐसा करने की स्थिति में थे। सरकारी तास समाचार एजेंसी ने एक अनाम स्रोत का हवाला देते हुए कहा कि कुछ छात्र एक इमारत की खिड़कियों से बाहर कूद गए।

घायलों की सही संख्या के बारे में अभी पता नहीं चल सका है और उनकी संख्या छह से 14 के बीच हो सकती है। यह स्पष्ट नहीं है कि उनमें से कोई इमारत से कूदने से भी घायल हुआ है।

मास्को से करीब 1,100 किलोमीटर पूर्व में स्थित पर्म शहर की आबादी करीब 10 लाख है और विश्वविद्यालय में तकरीबन 12,000 छात्र पढ़ते हैं।

हमले के पीछे बंदूकधारी की क्या मंशा थी, इसका तत्काल पता नहीं चल सका है।

मई में कजान शहर में एक बंदूकधारी ने एक विद्यालय में गोलीबारी की थी जिसमें सात छात्रों और दो शिक्षकों की जान चली गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'