लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तानः बारुदी सुरंग में हुआ ब्लास्ट, आठ बच्चों समेत 15 नागरिकों की मौत

By भाषा | Updated: November 28, 2019 13:30 IST

ताजिकिस्तान से लगी हुई अफगानिस्तान की उत्तरी सीमा पर, कुंदुज में हुए विस्फोट में मरने वालों में छह महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। किसी भी समूह ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Open in App

उत्तरी अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में बुधवार को एक वाहन के गुजरने से बारुदी सुरंग में हुए विस्फोट के कारण आठ बच्चों समेत 15 नागरिकों की मौत हो गई। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने बताया, “बुधवार को शाम लगभग पांच बजे एक कार तालिबानी आतंकवादियों द्वारा लगाई गई बारुदी सुरंग के ऊपर से गुजरी और धमाका हो गया। इस हादसे में 15 नागरिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।”

रहीमी ने बताया कि ताजिकिस्तान से लगी हुई अफगानिस्तान की उत्तरी सीमा पर, कुंदुज में हुए विस्फोट में मरने वालों में छह महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। किसी भी समूह ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह भी साफ नहीं हो पाया है कि क्या यह लक्षित हमला था या नहीं।

हालांकि इस क्षेत्र में तालिबानी आतंकियों और अमेरिका समर्थित अफगान सैन्य बलों के बीच अक्सर टकराव होता है। अफगान नागरिक 28 सितंबर को संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों की अब तक प्रतीक्षा कर रहे हैं।

इस चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति अशरफ गनी और उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी अब्दुल्ला अब्दुल्ला के बीच कड़ी टक्कर है। चुनाव में डाले गए मतों की पुन:गणना तकनीकी खामियों और दोनों उम्मीदवारों के बीच आरोपों प्रत्यारोपों की वजह से बाधित हो गई। 

टॅग्स :अफगानिस्तानबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा