लाइव न्यूज़ :

मिस्र, सूडान का संयुक्त राष्ट्र से नील नदी के बांध पर कार्रवाई का अनुरोध, इथियोपिया का इनकार

By भाषा | Updated: July 9, 2021 11:27 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, नौ जुलाई (एपी) मिस्र और सूडान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से नील नदी पर बने बांध से पानी की उपलब्धता को लेकर इथियोपिया के साथ विवाद के समाधान के लिए कूटनीतिक रास्तों को अपनाने और एक कानूनी समझौते का आह्वान किया है। हालांकि इथियोपिया ने जोर दिया कि मामले को अफ्रीकी संघ द्वारा सुलझाया जा सकता है और परिषद के कई सदस्य इससे सहमत हैं।

मिस्र और सूडान ने परिषद की बैठक का आह्वान किया और अपने-अपने विदेश मंत्रियों को परिषद की कार्रवाई की अपील के लिए न्यूयॉर्क भेजा है। दोनों देशों ने कहा है कि इथियोपिया के साथ 10 साल से बातचीत विफल रही है और ग्रैंड इथियोपिया रेनसांस डैम (जीईआरडी) ने अपने जलाशय को दोबारा भरना शुरू किया है जो न सिर्फ 2015 के समझौते का उल्लंघन है बल्कि यह निचले तटीय इलाकों में बसे देशों के 15 करोड़ लोगों के ‘‘अस्तित्व के लिए खतरा’’ है।

इथियोपिया के सरकारी मीडिया की खबरों के अनुसार, ब्लू नील पर बांध का काम 80 प्रतिशत पूरा हो गया है और 2023 से यह पूरी क्षमता के साथ काम करने लगेगा जो अफ्रीका का सबसे बड़ा और दुनिया का सातवां सबसे बड़ा पनबिजली संयंत्र होगा। इथियोपिया ने कहा है कि पांच अरब डॉलर की लागत से बन रहा बांध आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और यह सुनिश्चित करने के लिए है कि अधिकांश लोगों तक बिजली पहुंचे।

इथियोपिया के जल मंत्री सेलेशी बेकेले औलाचेव ने परिषद को बताया कि जलाशय को भरने का काम बंध के निर्माण का हिस्सा है और सुरक्षा परिषद को नील नदी जल मुद्दे में शामिल नहीं होना चाहिए। उसने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में उसके आदेशपत्र के बाद अब कोई मुद्दा शेष नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘अफ्रीकी संघ इस मामले से अवगत है, और हमारी बातचीत को सुगम बना रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इथियोपिया का मानना ​​है कि आवश्यक राजनीतिक इच्छाशक्ति और बातचीत में भरोसे के साथ प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए वे एक समझौते पर पहुंचने वाले हैं।’’ औलाचेव ने कहा कि सुरक्षा परिषद को मिस्र और सूडान को जीईआरडी के भरने और संचालन के संबंध में समझौते पर गंभीरता से बातचीत के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

मिस्र के विदेश मंत्री सामेह शुक्री और सूडान की विदेश मंत्री मरियम अल-महदी ने इथियोपिया पर राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी का आरोप लगाया। उन्होंने सुरक्षा परिषद से उस ट्यूनीशियाई-मसौदा प्रस्ताव को मंजूरी देने का आग्रह किया, जिसके लिए मिस्र, सूडान और इथियोपिया को अफ्रीकी संघ के तत्वावधान में छह महीने के भीतर कानूनी रूप से बाध्यकारी समझौते पर बातचीत करना आवश्यक होगा।

अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने कहा कि अमेरिका का मानना है कि नील जल बंटवार मुद्दा अफ्रीकी संघ के तत्वावधान में बातचीत तत्काल बहाल कर ‘‘सभी हितधारकों के बीच राजनीतिक प्रतिबद्धता से’’ सुलझाया जा सकता है। संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वासिली नेबेनजिया ने मौजूदा विवाद पर चिंता प्रकट की और कहा है कि ‘‘संभावित बल प्रयोग के दावे’’ अस्वीकार्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब