लाइव न्यूज़ :

भारत और अमेरिका के संबंधों का महत्वपूर्ण स्तम्भ है शिक्षा: राजदूत संधू

By भाषा | Updated: June 2, 2021 08:46 IST

Open in App

(ललित के झा)

वॉशिंगटन, दो जून अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि शिक्षा भारत एवं अमेरिका की साझेदारी का अहम स्तम्भ है।

संधू ने डेविस स्थित ‘यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया’ के चांसलर गैरी मे के साथ डिजिटल बैठक के बाद बताया कि कृषि, स्वास्थ्य, डिजिटल एवं जलवायु परिवर्तन के क्षेत्रों में ज्ञान एवं अनुसंधान साझेदारी की बड़ी संभावनाओं के बारे में उनकी चांसलर मे और उनकी टीम से अच्छी बातचीत हुई।

संधू ने चांसलर मे के साथ बैठक के बाद ट्वीट किया, ‘‘शिक्षा भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी का अहम स्तम्भ है।’’

चांसलर मे को 2015 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित में छात्रों का मार्गदर्शन करने के लिए ‘प्रेजीडेंट अवार्ड फॉर एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया था।

विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्रों में कम प्रतिनिधित्व वाले समूहों की भागीदारी बढ़ाने में असाधारण नेतृत्व के लिए ‘अमेरिकन एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ साइंस’ ने उन्हें 2021 में प्रतिष्ठित ‘लाइफटाइम मेंटर अवार्ड’ से नवाजा।

यह विश्वविद्यालय ऐसे क्षेत्र के बीचोबीच स्थित है, जिसके अमेरिकी सिख समुदाय के साथ ऐतिहासिक संबंध हैं। इस क्षेत्र में पंजाब से आए कई प्रवासी रहते हैं। अमेरिका में सिखों की आधी आबादी कैलिफोर्निया में ही रहती है।

पंजाब के प्रवासियों की कहानियों और इतिहास को संरक्षित करने और कैलिफोर्निया राज्य में उनके योगदान को साझा करने के लिए विश्वविद्यालय ने वीडियो, तस्वीरों और अन्य दस्तावेजों का एक संग्रह बनाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल