लाइव न्यूज़ :

लीबिया में सैन्य अदालत ने पत्रकार को 15 साल जेल की सजा सुनाई

By भाषा | Updated: August 1, 2020 10:47 IST

लीबिया के ज्यादातर पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों की तरह अज्दाबिया भी सैन्य कमांडर खलीफा हफ्तार के नियंत्रण में है जिन्होंने देश से इस्लामी मिलिशिया के खात्मे का आह्वान किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे पत्रकार को अपने वकील से बात करने या परिवार को सूचित करने से रोक दिया गया। हफ्तार की सेना के प्रवक्ता ने पत्रकार की सजा पर टिप्पणी नहीं की।

काहिराः पूर्वी लीबिया में एक सैन्य अदालत ने आतंकवाद से संबंधित दोषों पर एक स्थानीय फोटो पत्रकार को 15 साल की जेल की सजा सुनाई जिसकी मानवाधिकार समूहों ने शुक्रवार को आलोचना की। प्रेस की आजादी के लिए काम करने वाले वैश्विक समूह ‘कमिटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स’ ने बताया कि इस्माइल बोजरीबा अल-ज्वे (39) को उसके गृह नगर अज्दाबिया में एक स्थानीय कार्यक्रम कवर करते समय सुरक्षा एजेंटों ने पकड़ लिया था।

उस पर अल-नबा के लिए काम करने का आरोप है जो तुर्की से प्रसारित होने वाला निजी लीबियाई समाचार चैनल है जिसे पूर्वी लीबियाई अधिकारी इस्लामी ‘‘आतंकवाद’’ से जुड़ा हुआ मानते हैं। लीबिया के ज्यादातर पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों की तरह अज्दाबिया भी सैन्य कमांडर खलीफा हफ्तार के नियंत्रण में है जिन्होंने देश से इस्लामी मिलिशिया के खात्मे का आह्वान किया है।

हफ्तार की सेना के प्रवक्ता ने पत्रकार की सजा पर टिप्पणी नहीं की। वहीं लीबिया के तीन प्रेस संगठनों ने शुक्रवार को एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि उन्हें मई में गोपनीय तरीके से चले मुकदमे के बारे में अभी पता चला जिसमें एक सैन्य अदालत ने अल-ज्वे को आतंकवाद का समर्थन करने वाले एक टीवी चैनल के लिए काम करने के जुर्म में 15 साल की जेल की सजा सुनाई। पत्रकार को अपने वकील से बात करने या परिवार को सूचित करने से रोक दिया गया। 

टॅग्स :जेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट'RCB इस साल IPL जीतेगी': बेंगलुरु जेल में सुरक्षा में सेंध, कैदियों ने टॉयलेट के पाइप में छिपाए फोन, वीडियो लीक किए

ज़रा हटकेएक दूजे के दिल में अपना घर बनाना है?, हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी हनुमान प्रसाद-प्रिया सेठ करेंगे शादी

क्राइम अलर्टरेप के आरोप में जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल, 40 दिनों तक रहेगा बाहर

विश्वकौन हैं निकोलस सारकोजी?, आज से जेल की अवधि शुरू, 5 साल काटेंगे सजा?

भारतये जो लौ जली है वो बुझ गई तो न दूर होगा तमस कभी

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा