लाइव न्यूज़ :

Earthquake: 7.7 तीव्रता शक्तिशाली भूकंप?, निर्माणाधीन ऊंची इमारत ढही, कई लोग लापता, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 28, 2025 13:38 IST

Earthquake LIVE: यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार शुक्रवार को म्यांमार में लगातार दो भूकंप आए, जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.7 और 6.4 मापी गई।

Open in App
ठळक मुद्देEarthquake LIVE: थाईलैंड के कई हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।Earthquake LIVE: भूकंप में म्यांमार के मांडले में प्रतिष्ठित अवा ब्रिज ढह गया।Earthquake LIVE: मोनीवा शहर से लगभग 50 किलोमीटर पूर्व में बताया गया।

Earthquake LIVE: म्यांमार और थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भारी भूकंप आया है। बैंकॉक में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया जिससे इमारतें हिलने लगीं। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार शुक्रवार को म्यांमार में लगातार दो भूकंप आए, जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.7 और 6.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र मध्य म्यांमार में, मोनीवा शहर से लगभग 50 किलोमीटर पूर्व में बताया गया। भूकंप में म्यांमार के मांडले में प्रतिष्ठित अवा ब्रिज ढह गया। थाईलैंड के कई हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

बैंकॉक में शुक्रवार दोपहर को 7.7 तीव्रता का भूकंप आने से एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत ढह गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस घटना में लोगों के हताहत होने के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में एक बहुमंजिला इमारत धूल के गुबार के बीच ढहती नजर आ रही है और वहां मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते हुए भाग रहे हैं।

 

पुलिस ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि वे बैंकॉक के ‘चटुचक मार्केट’ के पास स्थित घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य कर रहे हैं तथा उन्हें अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि इमारत ढहने के समय कितने श्रमिक वहां मौजूद थे।

शुरुआती खबरों के अनुसार, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और जर्मनी के जीएफजेड भूविज्ञान केंद्र ने बताया कि दोपहर को यह भूकंप 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर आया, जिसका केंद्र पड़ोसी देश म्यांमा में था। ग्रेटर बैंकॉक क्षेत्र की आबादी 170 लाख से अधिक है जिनमें से कई लोग ऊंची इमारतों वाले अपार्टमेंट में रहते हैं।

दोपहर करीब डेढ़ बजे भूकंप आने पर इमारतों में अलार्म बजने लगे और घनी आबादी वाले मध्य बैंकॉक की ऊंची इमारतों एवं होटल से लोगों को बाहर निकाला गया। भूकंप इतना शक्तिशाली था कि कुछ ऊंची इमारतों के अंदरूनी हिस्सों में ‘स्वीमिंग पूल’ में पानी में लहरें उठती दिखीं। भूकंप का केंद्र मध्य म्यांमा में था, जो मोनीवा शहर से लगभग 50 किलोमीटर (30 मील) पूर्व में है। म्यांमा में भूकंप के प्रभाव की तत्काल कोई खबर नहीं है।

टॅग्स :भूकंपथाईलैंडम्यांमार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदुनियाभर में आफत?, हांगकांग में आग, 128 मरे, थाईलैंड में बाढ़ से 145 की मौत और श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 56 की मौत

स्वास्थ्यक्या आपने कभी कुत्ते को कंबल के नीचे, सोफे के पीछे या घर के पिछले हिस्से में खोदे गए गड्ढे में पसंदीदा खाना छुपाते हुए देखा है?, आखिर क्या है वजह

विश्वआखिर क्यों विवादों में रहा मिस यूनिवर्स 2025?, मेक्सिको की फातिमा बॉश पर लगे कई आरोप, जानें कहानी

भारतEarthquake in Kolkata: कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के अन्य इलाकों में आया भूकंप, बांग्लादेश में रहा केंद्र

भारतथाईलैंड से भारत लाए गए 125 भारतीय, म्यांमा के ठगी केंद्रों में थे बंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका