लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया के जावा और बाली द्वीप पर भूकंप के झटके, तीन की मौत

By भाषा | Updated: October 11, 2018 08:57 IST

भूकंप गुरुवार को तड़के उस समय आया जब लोग सो रहे थे और भूकंप से अचानक दहल उठे। उन्हें घरों से बाहर निकलने का भी वक्त नहीं मिल पाया।

Open in App

जकार्ता, 11 अक्टूबरःइंडोनेशिया के जावा और बाली द्वीप पर गुरुवार को 6.0 तीव्रता का भूकंप आया जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पूर्वो नुग्रोहो ने बताया कि पूर्वी जावा के सुमेनेप प्रांत में इमारतें गिरने से लोगों की मौत हुई।

उन्होंने बताया, ‘‘भूकंप गुरुवार को तड़के उस समय आया जब लोग सो रहे थे और भूकंप से अचानक दहल उठे। उन्हें घरों से बाहर निकलने का भी वक्त नहीं मिल पाया।’’ उन्होंने बताया कि भूकंप से व्यापक स्तर पर नुकसान नहीं हुआ है।

मशहूर पर्यटक स्थल बाली के देनपसार में भूकंप का जबर्दस्त झटका महसूस किया गया जिससे घबराए लोग इमारतों से बाहर की ओर भागने लगे। बाली के दक्षिण में स्थित नुसा डुआ में एक होटल में ठहरे कुछ मेहमान इमारत के हिलने के बाद बाहर की तरफ भागे।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र जावा द्वीप के पूर्वी छोर से करीब 40 किलोमीटर दूर बाली सागर में था। भूकंप के झटके पूर्वी जावा प्रांत की राजधानी सुराबाया में भी महसूस किए गए।

इंडोनेशिया की भूभौतिकी एजेंसी के प्रमुख द्विकोरिता कर्नावती ने कहा, ‘‘भूकंप से सुनामी नहीं आयी।’’ गौरतलब है कि इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर पिछले महीने आए 7.5 तीव्रता के भूकंप में 2,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

टॅग्स :भूकंपइंडोनेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला