लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश राजघराने में गूंजी किलकारी, प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्कल ने बेटे को दिया जन्म

By स्वाति सिंह | Updated: May 6, 2019 19:47 IST

यह बच्चा या बच्ची ब्रिटेन में शाही परिवार की सातवीं पीढ़ी की संतान होगी। हैरी और मेगन का विवाह बीते साल मई में हुआ था

Open in App

ब्रिटेन की डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया। बकिंघम पैलेस के अनुसार मेगन को सोमवार तड़के प्रसव पीड़ा शुरू हुयी। उस वक्त उनके साथ उनके पति प्रिंस हैरी भी थे। शाही महल ने इसकी घोषणा की । बकिंघम पैलेस ने इंस्टाग्राम पर जारी बयान में लिखा, ‘‘ डचेस और बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य हैं। दंपति ने उनके जीवन की इस विशेष घड़ी में रोमांच एवं सहयोग के लिए लोगों को धन्यवाद दिया ।’’

बच्चे के जन्म पर टेम्स नदी के तट पर स्थित ऐतिहासिक 'लंदन आई ऑब्जर्वेशन व्हील' लाल, सफेद और नीले रंग में जगमग नजर आएगी। ब्रिटेन का ध्वज इन्हीं तीनों रंगों से मिलकर बना है।यह बच्चा या बच्ची ब्रिटेन में शाही परिवार की सातवीं पीढ़ी की संतान होगी। हैरी और मेगन का विवाह बीते साल मई में हुआ था

वहीं, इस शाही जोड़ी ने यह खुलासा किया था कि वह बच्चे के जन्म से जुड़ी जानकारियों को निजी रखेंगे। 11 अप्रैल को जोड़ी ने कहा था कि, ‘वह अपनी खुशखबरी को सबके साथ साझा करने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इसके पहले एक नये परिवार के तौर पर यह खुशी पहले आपस में मनाएंगे।’ फरवरी में हैरी और मेगन मोरक्को की यात्रा पर गए थे। यह यात्रा उनके बच्चे के जन्म के पहले ब्रिटेन के बाहर आखिरी आधिकारिक यात्रा थी। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!