लाइव न्यूज़ :

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 20 जनवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे विदेश मंत्री जयशंकर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2025 12:38 IST

Donald Trump swearing-in ceremony 2025: वाशिंगटन यात्रा के दौरान जयशंकर अमेरिका के आगामी डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देDonald Trump swearing-in ceremony 2025: शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।Donald Trump swearing-in ceremony 2025:अमेरिका आने वाले कुछ अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ भी बैठकें करेंगे।

Donald Trump swearing-in ceremony 2025: अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 20 जनवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि वाशिंगटन यात्रा के दौरान जयशंकर अमेरिका के आगामी ट्रंप प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें भी करेंगे। पिछले वर्ष नवंबर में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में ट्रंप ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराया था। जयशंकर ने पिछले महीने कहा था कि ट्रंप का भारत के प्रति सकारात्मक राजनीतिक दृष्टिकोण रहा है और भारत उनके प्रशासन के साथ ‘‘गहरे’’ संबंध बनाने और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए कई अन्य देशों की तुलना में अधिक लाभप्रद स्थिति में है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘ट्रंप-वेंस शपथग्रहण समिति के निमंत्रण पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।’’ जे डी वेंस अमेरिका के नए उपराष्ट्रपति होंगे। विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘विदेश मंत्री (जयशंकर) इस यात्रा के दौरान अमेरिका के भावी प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ ही समारोह में शामिल होने के लिए अमेरिका आने वाले कुछ अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ भी बैठकें करेंगे।’’

ट्रंप प्रशासन की शुल्क, जलवायु परिवर्तन और रूस-यूक्रेन संघर्ष एवं पश्चिम एशिया की स्थिति की पृष्ठभूमि में समग्र विदेश नीति प्राथमिकताओं सहित कई संवेदनशील मुद्दों पर नीति को लेकर कई देशों में चिंताएं हैं। ट्रंप अमेरिका के दूसरी बार राष्ट्रपति बनेंगे। वह जनवरी, 2017 से जनवरी 2021 तक अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य कर चुके हैं।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाS Jaishankar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा