लाइव न्यूज़ :

भारत की भाषा बोल रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड: पाक विदेश मंत्री

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 5, 2018 08:40 IST

अमेरिका अफगानिस्तान में अपनी नाकामी के लिए पाकिस्तान को बलि का बकरा बना रहा है।

Open in App

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर टिप्पणी की। आसिफ ने कहा कि वह भारत की भाषा बोल रहे हैं। पाकिस्तान और अमेरिका के बीच तनाव के बारे में राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी संसदीय समिति को सम्बोधित करते हुए आसिफ ने कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान में अपनी नाकामी के लिए पाकिस्तान को बलि का बकरा बना रहा है।

इस हफ्ते की शुरुआत में ट्रंप ने ट्वीट किया, "अमेरिका बेवकूफी करते हुए पाकिस्तान को पिछले 15 सालों में 33 अरब डॉलर से ज्यादा की आर्थिक मदद दे चुका है। बदले में उसे झूठ और धोखे के सिवा कुछ नहीं मिला। पाकिस्तान हमारे नेताओं को बेवकूफ समझता है। हम जिन आतंकवादियों को अफगानिस्तान में खोज रहे थे उन्हें पाकिस्तान ने पनाह दे रखी थी। अब और नहीं!" ट्रंप के बयान से साफ हो गया कि अमेरिका पाकिस्तान को दी जाने वाली 25.5 करोड़ डॉलर (करीब 1600 करोड़ रुपये) की मदद नहीं देगा। 

संसदीय समिति बैठक में आसिफ ने कहा कि ट्रंप भारत की भाषा बोल रहे हैं। अमेरिकी नेताओं का बयान फैक्ट के विपरीत है। इस बैठक के बाद नेशनल असेंबली के अध्यक्ष अयाज सादिक ने कहा, अमेरिकी बयानों पर संतुलित प्रतिक्रिया की जरूरत है। अमेरिका से बातचीत में मुल्क की प्रतिष्ठा को बनाए रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि संसदीय समित अगले सप्ताह फिर बैठक करेगी। 

रक्षा मंत्री खुर्रम दस्तगीर ने कहा, ट्रंप के बयान से जाहिर है कि हमें अच्छे से इस स्थिति की समीक्षा करनी होगी। उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि क्या अमेरिका ऐसे हालात पैदा कर देगा जिससे पाकिस्तान की हानि हो। इसको लेकर हमें तैयार रहना होगा, लेकिन अमेरिका से बातचीत जारी रखनी होगी।

टॅग्स :पाकिस्तानअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा