लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने महाभियोग प्रक्रिया को बताया ढकोसला, कहा- अनुमति नहीं दी जानी चाहिए

By भाषा | Updated: November 14, 2019 20:56 IST

ट्रंप पर राष्ट्रपति पद के संभावित डेमोक्रेट उम्मीदवार जोए बाइडेन तथा उनके बेटे हंटर के खिलाफ निजी तौर पर राजनीतिक लाभ पाने के लिए यूक्रेन के अधिकारियों पर दबाव बनाने के नाते पद के दुरुपयोग के आरोप हैं। हंटर यूक्रेन की एक गैस कंपनी के बोर्ड में रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेट नीत हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में उनके खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया एक ढकोसला है और इसे नहीं होने देना चाहिए।ट्रंप ने तुर्की के मेहमान राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के साथ व्हाइट हाउस में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह ढकोसला है और इसकी अनुमति नहीं होनी चाहिए। यह स्थिति उन लोगों ने पैदा की है जिन्हें इसे नहीं होने देना चाहिए था।’’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेट नीत हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में उनके खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया एक ढकोसला है और इसे नहीं होने देना चाहिए। महाभियोग के तहत सार्वजनिक सुनवाई बुधवार को शुरू हुई जब यूक्रेन के कार्यवाहक राजदूत विलियम टेलर और यूरोपीय तथा यूरेशियाई मामलों के लिए उप सहायक विदेश मंत्री जॉर्ज केंट ने खुफिया सूचना पर सदन की स्थाई प्रवर समिति के सामने पांच घंटे से अधिक समय तक अपने बयान दर्ज कराए।

ट्रंप पर राष्ट्रपति पद के संभावित डेमोक्रेट उम्मीदवार जोए बाइडेन तथा उनके बेटे हंटर के खिलाफ निजी तौर पर राजनीतिक लाभ पाने के लिए यूक्रेन के अधिकारियों पर दबाव बनाने के नाते पद के दुरुपयोग के आरोप हैं। हंटर यूक्रेन की एक गैस कंपनी के बोर्ड में रहे हैं।

ट्रंप ने तुर्की के मेहमान राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के साथ व्हाइट हाउस में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह ढकोसला है और इसकी अनुमति नहीं होनी चाहिए। यह स्थिति उन लोगों ने पैदा की है जिन्हें इसे नहीं होने देना चाहिए था।’’ व्हाइट हाउस में पूरे दिन एर्दोआन के साथ बैठकों में व्यस्त रहे ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपने महाभियोग पर सार्वजनिक सुनवाई नहीं सुनी। जब एक संवाददाता ने महाभियोग पर ट्रंप की प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने कहा, ‘‘क्या आप पीछे पड़ने की साजिश की बात कर रहे हैं? मुझे यह मजाक लगता है। मैंने प्रक्रिया देखी नहीं। मैंने इसे एक मिनट के लिए भी नहीं देखा क्योंकि मैं तुर्की के राष्ट्रपति के साथ रहा और वह मेरे लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा कि वह जानना चाहेंगे कि व्हिसलब्लोअर कौन है। ट्रंप ने कहा कि इस व्हिसलब्लोअर ने ही कई सारी गलत जानकारी दी जिसमें जुलाई में यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ फोन पर उनकी बातचीत शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने ऐसा कुछ लिखा जो तथ्य से बहुत अलग था।’’ ट्रंप ने कहा कि वह यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ फोन पर हुई उनकी एक अन्य बातचीत का ब्योरा बृहस्पतिवार को जारी करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘दरअसल यह बातचीत दोनों फोन कॉल में पहली थी।’’

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?