लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान पर नरम हुए डोनाल्ड ट्रम्प, कहा- अच्छे संबंध चाहते हैं लेकिन वो दुश्मनों को पनाह देते हैं

By भाषा | Updated: January 3, 2019 15:14 IST

पाकिस्तान के साथ अमेरिका के तनावपूर्ण संबंध को लेकर 2019 में अपने पहले बयान में ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह पाकिस्तान के साथ ‘अच्छे संबंध’ चाहते हैं लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि वह देश अपने यहां दुश्मनों को पनाह देता है।

Open in App

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह पाकिस्तान के साथ ‘अच्छे संबंध’ चाहते हैं ।

पाकिस्तान के साथ अमेरिका के तनावपूर्ण संबंध को लेकर 2019 में अपने पहले बयान में ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह पाकिस्तान के साथ ‘अच्छे संबंध’ चाहते हैं लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि वह देश अपने यहां दुश्मनों को पनाह देता है। 

गौरतलब है कि कुछ ही महीने पहले ट्रम्प ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि को बंद कर दिया था।

हालांकि, ट्रम्प ने बुधवार को बैठक में अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को बताया कि प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान की नयी सरकार के साथ "बहुत जल्द" एक बैठक होगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनके प्रशासन ने युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में तालिबान के साथ शांति वार्ता की पहल की है।

ट्रम्प ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को बताया कि उन्होंने पाकिस्तान को मिलने वाली 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि को बंद कर दिया है क्योंकि ‘‘यह दक्षिण एशियाई देश दुश्मनों को पनाह देता है"।

ट्रम्प ने कहा, ‘‘हम पाकिस्तान के साथ अच्छा रिश्ता रखना चाहते हैं, लेकिन वे अपने यहां दुश्मनों को पनाह देते हैं। वे दुश्मनों की देख-भाल करते हैं। हम ऐसा नहीं कर सकते।’’ 

ट्रम्प ने पाकिस्तान पर अमेरिका का साथ नहीं देने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने हालांकि पाकिस्तान के नए नेतृत्व के साथ मुलाकात को लेकर उत्सुकता जतायी। इससे पहले, राष्ट्रपति ट्रम्प के करीबी माने जाने वाले दक्षिण कैरोलिना के सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने सीएनएन से एक साक्षात्कार में कहा था कि यदि पाकिस्तान तालिबान को वार्ता की मेज तक लाने में अमेरिका की मदद करता है, तो अमेरिका आतंकवाद और आईएस से मुकाबला करने पर ध्यान केंद्रित कर सकेगा।

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने पिछले साल सितंबर में इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की थी और क्षेत्रीय शांति तथा स्थिरता को खतरा पैदा करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ "निरंतर और निर्णायक कदम" उठाने के लिए दबाव डाला था।

पिछले एक साल से ट्रम्प लगातार पाकिस्तान पर निशाना साधते रहे हैं।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपपाकिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा