लाइव न्यूज़ :

डोनाल्‍ड ट्रंप का चीन को झटका देने वाला आदेश, 90 दिन में टिकटॉक की संपत्तियां बेचे बाइटडांस

By भाषा | Updated: August 15, 2020 13:25 IST

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने पिछले दिनों चीनी ऐप टिकटॉक और वीचैट को 45 दिन के अंदर बैन किए जाने के आदेश पर हस्‍ताक्षर कर दिए थे। भारत ने भी टिकटॉक सहित चीन के 80 से ज्यादा ऐप बैन किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे डोनाल्ड ट्रंप ने बाइटडांस को टिकटॉक से अमेरिका में प्राप्त या सृजित किसी भी प्रकार के डाटा यहीं बेचने को कहा है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस आदेश का टिकटॉक के दस करोड़ अमेरिकी उपायोगकर्ताओं के लिए क्या मायने है।

वाशिंगटन:  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन की कंपनी बाइटडांस को 90 दिन में अमेरिका में अपनी उन सभी संपत्तियों को बेचने का आदेश दिया है जिनके सहारे कंपनी लोकप्रिय मोबाइल ऐप का अमेरिका में परिचालन करती है। शुक्रवार (14 अगस्त) को जारी अधिशासी आदेश में ट्रंप ने कहा है, उन्हें ‘ऐसे कुछ विश्वसनीय साक्ष्य’ मिले हैं जिससे उन्हें यकीन होता है कि चीनी कंपनी बाइटडांस ... कुछ ऐसे काम कर सकती है जिनसे अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को क्षति पहुचने का खतरा होगा।

ट्रंप ने पिछले सप्ताह ही टिकटॉक और मैसेजिंग ऐप वीचैट का स्वामित्व रखने वाली चीनी इकाइयों के खिलाब प्रतिबंध का एक बड़ा आदेश जारी किया था पर पबंदिया स्पष्ट नहीं की गयी थी। राष्ट्रपति ने इन्हें अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बताया था। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस आदेश का टिकटॉक के दस करोड़ अमेरिकी उपायोगकर्ताओं के लिए क्या मायने है। इनमें ज्यादातर किशोर या युवा है जो मोबाइल पर छोटे वीडियो क्लिप भेजन के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।

ट्रंप ने बाइटडांस को टिकटॉक से अमेरिका में प्राप्त या सृजित किसी भी प्रकार के डाटा (सूचना/आंकड़) भी देने/यहीं बेचने को कहा है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता केलीघ मैकएनानी ने गुरुवारा को संवाददताओं से कहा था कि राट्रपति अपने अपातकालीन अधिकारों के तहत इस तरह के आदेश दे सकते हैं और वह वही कर रहे हैं ।उन्होंने कहा था कि सरकार देश के लोगों की साइबर सुरक्षा के इंतजाम करने को प्रतिबद्ध है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पटिक टोकचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."