लाइव न्यूज़ :

सुंदर पिचाई से मिले ट्रंप, कहा- चीन नहीं बल्कि अमेरिकी सेना के प्रति समर्पित है गूगल

By भाषा | Updated: March 28, 2019 13:03 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, पिचाई के साथ राजनीतिक निष्पक्षता और विभिन्न चीजों पर चर्चा की जिनमें गूगल देश के लिए कुछ कर सकता है।

Open in App

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई से मुलाकात के बाद कहा कि गूगल अमेरिकी सेना के प्रति पूरी तरह से समर्पित है। इससे पहले ट्रंप ने गूगल पर चीन और उसकी सेना की मदद करने का आरोप लगाया था। ट्रंप ने हाल में कहा था, गूगल अमेरिका की नहीं बल्कि चीन और उसकी सेना की मदद कर रहा है। 

पिचाई से व्हाइट हाउस में मुलाकात के बाद ट्रंप ने बुधवार को कहा, "पिचाई के साथ बैठक काफी अच्छी रही। उन्होंने कहा, अभी मैं सुंदर पिचाई से मिला। पिचाई ने दृढ़तापूर्वक कहा कि वह चीन की सेना के नहीं बल्कि अमेरिकी सेना के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, पिचाई के साथ राजनीतिक निष्पक्षता और विभिन्न चीजों पर चर्चा की जिनमें गूगल देश के लिए कुछ कर सकता है। बैठक बहुत अच्छी तरह से सम्पन्न हुई। पिचाई की ओर से बैठक को लेकर फिलहाल कोई ट्वीट नहीं किया गया है।हालांकि, गूगल के एक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी राष्ट्रपति के साथ हुई फलदायी बातचीत को लेकर खुश है। उन्होंने कहा, हम उभरती हुई प्रौद्योगिकियों की वृद्धि और अमेरिकी सरकार के साथ काम करने की हमारी प्रतिबद्धता को लेकर राष्ट्रपति के साथ फलदायी बातचीत से प्रसन्न हैं।

टॅग्स :गूगलसुंदर पिचाईडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."