लाइव न्यूज़ :

'चार दिन में' किम-ट्रंप की ऐतिहासिक नेकनीयत मीटिंग तार-तार, डोनांल्ड ट्रंप ने दी दोबारा युद्धाभ्यास की धमकी

By भाषा | Updated: June 18, 2018 09:53 IST

ट्रंप ने एक के बाद एक किये गए ट्वीट में कहा कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ शिखर वार्ता के दौरान युद्धाभ्यास रोकने का उनका विचार था। 

Open in App

वाशिंगटन, 18 जून: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के साथ सैन्य अभ्यास रोकने के अपने फैसले का बचाव किया। 

उन्होंने कहा कि इस तरह के युद्धाभ्यास भड़काऊ और महंगे हैं। हालांकि, उन्होंने धमकी दी कि अगर उत्तर कोरिया के साथ बातचीत विफल होती है तो वह फिर से उसे शुरू करेंगे। ट्रंप ने एक के बाद एक किये गए ट्वीट में कहा कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ शिखर वार्ता के दौरान युद्धाभ्यास रोकने का उनका विचार था। 

उन्होंने कहा , ‘‘युद्धाभ्यास को रोकने का अनुरोध बातचीत के दौरान मैंने किया था क्योंकि वे काफी खर्चीले हैं और नेकनीयत से चल रही वार्ता के दौरान खराब मिसाल प्रस्तुत करते हैं। ये काफी भड़काऊ भी हैं। ’’ ट्रंप ने कहा , ‘‘ अगर वार्ता विफल होती है तो उसे तुरंत शुरू कर सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि वैसा नहीं होगा। ’’

किम जोंग-डोनांल्ड ट्रंप के मुलाकात की 8 बातें, तानाशाह को उड़ाने की धमकी से व्हाइट हाउस के निमंत्रण तकट्रंप ने जापान को भी दी धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को मैक्सिको के 2.5 करोड़ लोग उनके देश भेजने की धमकी दी है। ‘वॉल स्ट्रीट जनरल ’ के अनुसार हाल ही में जी 7 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्राध्यक्षों के बीच व्यापार , आतंकवाद और आव्रजन जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई थी , जिस पर सभी की राय अलग अलग रही।

यूरोपीय यूनियन के एक अधिकारी के अनुसार , बैठक में आव्रजन पर बातचीत के दौरान एक पल ऐसा आया जब ट्रंप ने विस्थापन को यूरोप के लिए बड़ी समस्या बताया और आबे से कहा, ‘‘शिंजो आपके पास यह समस्या नहीं है मैं 2.5 करोड़ मैक्सिकन आपके देश भेज देता हूं और जल्द ही आप अपदस्थ हो जाएंगे। ’’ 

सूत्र ने बताया कि जब बात ईरान और आतंकवाद पर शुरू हुई तो ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों पर निशाना साधते हुए कहा , ‘‘एमैनुएल तुम्हें इसके बारे में जरूर पता होगा, क्योंकि सारे आंतकवादी पेरिस में ही है। ’’ ट्रंप के जी 7 संयुक्त बयान से असहमति जताने के बाद यह बैठक निराशाजनक रही थी।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल