लाइव न्यूज़ :

कल सिंगापुर में मिलेंगे दो सबसे बड़े दुश्मन, 100 करोड़ महंगी है ये मुलाकात

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 11, 2018 09:16 IST

सबसे बड़े दुश्मन आज एक दूसरे की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाने के लिए सिंगापुर पहुंच चुके हैं. कल इनके बीच होगी मुलाकात जिसके चलते सुरक्षा के बेहद कड़े इंतज़ाम किये गए हैं.

Open in App

सिंगापुर, 11 जून: एक दूसरे की जान के प्यासे दो सबसे बड़े दुश्मन अपनी दुश्मनी को छोड़कर दोस्ती की पहल कर चुके हैं। एक है विश्व के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका का राष्ट्रपति तो दूसरा है उत्तर कोरिया जैसे छोटे से देश का तानाशाह। दोनों ही आज सिंगापुर पहुंच चुके हैं और इनकी मुलाकात सिंगापुर के सेंटोसा टापू के फाइव स्टार 'कपेला' होटल में 12 जून को निर्धारित की गयी है। इस मुलाकात को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किये गए हैं। सिर्फ इस इंतज़ाम का खर्च ही 50 करोड़ से ज्यादा है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग की इस इस मुलाकात पर सभी की नज़र है। विश्वभर से लगभग तीन हज़ार पत्रकार सिर्फ इस मुलाकात को कवर करने के लिए सिंगापुर पहुंचे हैं। पूरे विश्व के लिए यह मुलाकात बेहद अहम् है क्यूंकि यह मुलाकात ही निर्धारित करेगी कि दुनिया में शांति स्थापित होगी या अगला परमाणु युद्ध होगा।

सिंगापुर बैठक अच्छी रही तो किम जोंग को व्हाइट हाउस आने का न्योता देंगे राष्ट्रपति ट्रंप

12 जून 2018, इतिहास के पन्नों में बेहद महत्वपूर्ण दिनों में अंकित होने वाला है क्यूंकि ऐसा इतिहास में पहली बार हो रहा है कि जब दो बेहद शक्तिशाली दुश्मन देशों के सर्वोच्च नेता एक दूसरे से मिलकर दोस्ती की पहल कर रहे हैं।

अब तक दोनों ही एक दूसरे को सार्वजनिक तौर पर बुरा भला कहते आ रहे हैं। ऐसा पहली बार होगा कि एक दूसरे की बुराई करने की जगह यह दोनों एक दूसरे से बातचीत करेंगे। देख जाए तो दोनों की उम्र में बेहद अंतर है, जहां ट्रंप 71 साल के हैं वहीं किम केवल 34 साल के हैं। इसके बावजूद दोनों की दुश्मनी को पूरी दुनिया जानती है। सभी को उम्मीद है कि 12 जून की यह मुलाकात कई सुखद सन्देश लेकर आएगी और दुनिया में शांति की एक नयी शुरुआत होगी।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपकिम जोंग उन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."