लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को बताया वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति, ट्रुथ सोशल पर फोटो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2026 09:39 IST

Donald Trump Venezuela Acting President: ट्रुथ सोशल पोस्ट में उन्हें यूनाइटेड स्टेट्स के 45वें और 47वें प्रेसिडेंट के तौर पर भी बताया गया है, जिन्होंने 20 जनवरी, 2025 को पद संभाला था।

Open in App

Donald Trump Venezuela Acting President: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर अपनी एक तस्वीर साझा की और खुद को ‘‘वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति’’ बताया। ‘ट्रुथ सोशल’ पर रविवार को साझा की गई तस्वीर ट्रंप की आधिकारिक ‘फोटो’ है और उसमें उनका पद ‘‘वेनेजुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति’’ और ‘‘जनवरी 2026 से वर्तमान राष्ट्रपति’’ लिखा गया है। इस तस्वीर में ट्रंप को अमेरिका का 45वां और 47वां राष्ट्रपति बताया गया है, जिन्होंने 20 जनवरी 2025 को पदभार ग्रहण किया था।

इस महीने की शुरुआत में अमेरिका ने वेनेजुएला पर एक बड़ा हमला किया था और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को न्यूयॉर्क ले जाया गया, जहां उन पर नशीले पदार्थों की तस्करी की साजिश के आरोप में मुकदमा चलाया जा रहा है।

ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका ‘‘वेनेजुएला का संचालन तब तक करेगा जब तक हम एक सुरक्षित, उचित और विवेकपूर्ण सत्ता हस्तांतरण नहीं कर लेते। हम यह जोखिम नहीं उठा सकते कि कोई ऐसा व्यक्ति वेनेजुएला की बागडोर संभाले जिसके मन में वेनेजुएलावासियों के हित न हों।’’ 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपCaracas
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका