लाइव न्यूज़ :

भारत में वायरस की दूसरी लहर के कारण टीकों का वितरण हुआ प्रभावित : सांसद ने यूएसएआईडी से कहा

By भाषा | Updated: May 28, 2021 10:47 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 28 मई भारत में कोविड-19 के भयावह संकट की वजह से टीके के न्यायसंगत वितरण के लिये विश्व स्वास्थ्य संगठन समर्थित 'कोवैक्स' पहल के तहत कोविड-19 रोधी टीकों की दुनियाभर में आपूर्ति बहुत बुरी तरह प्रभावित हुई है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन की शीर्ष सांसद समांथा पॉवर ने बृहस्पतिवार को कहा कि टीकों की आपूर्ति इस कदर प्रभावित हुई है कि दुनिया के कई हिस्सों में स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की पहली खुराक लग चुकी है और दूसरी खुराक उपलब्ध नहीं है।

अंतरराष्ट्रीय विकास के लिए अमेरिकी एजेंसी (यूएसएआईडी) की प्रशासक पॉवर ने यूएसएआईडी के लिए वित्तीय वर्ष 2022 के बजट अनुरोध पर चर्चा के दौरान राज्य एवं विदेशी अभियानों के लिए सीनेट विनियोग की उपसमिति के सदस्यों से कहा, ‘‘ भारत में वैश्विक महामारी के प्रकोप का ‘कोवैक्स’ पर काफी असर पड़ा है।’’

पॉवर ने भारत में वैश्विक महामारी के कहर के कारण विश्व में टीकों की कमी से जुड़े एक सवाल पर कहा, ‘‘ ‘सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया’ को जून अंत तक टीके की 14 करोड़ खुराक देनी थी, लेकिन घरेलू आपात स्थिति के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ‘कोवैक्स’ अब आपूर्ति में योगदान के लिए अमेरिका समेत दुनिया भर के अन्य देशों से सम्पर्क कर रहा है।’’

पॉवर ने कहा, ‘‘ उनके लिए अभी सबसे बड़ा मुद्दा यह है कि दुनिया के कई हिस्से ऐसे हैं जहां स्वास्थ्य कार्यकर्ता या अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों को टीके की एक खुराक ही दी गई है। दूसरी खुराक उपलब्ध नहीं है, क्योंकि भारत में संकट की वजह आपूर्ति रुक गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ व्यापक स्तर पर टीकाकरण की मजबूत नींव के लिए विश्व में हर जगह स्वास्थ्य कर्मियों तथा अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों को टीके लग जाना, हमारे हित में है। ’’

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी कोवैक्स को जून अंत तक टीके की आठ करोड़ खुराक दान देने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर