लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 और क्वाड सहित विभिन्न मुद्दों पर होगी ब्लिंकन और जयशंकर के बीच चर्चा

By भाषा | Updated: May 24, 2021 23:37 IST

Open in App

वाशिंगटन, 24 मई अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और यहां यात्रा पर आए भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर कोविड-19, क्वाड के माध्यम से भारत-प्रशांत सहयोग को मजबूत बनाने, संयुक्त राष्ट्र और बहुपक्षीय सहयोग बढ़ाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रविवार को न्यूयॉर्क पहुंचे जयशंकर की जनवरी, 2021 में अस्थाई सदस्य के रूप में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के प्रवेश के बाद यह पहली अमेरिका यात्रा है। उनका बुधवार को वाशिंगटन डीसी जाने की कार्यक्रम है।

जो बाइडन के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद भारत के किसी वरिष्ठ मंत्री की यह पहली अमेरिका यात्रा है।

विदेश मंत्री जयशंकर का अमेरिका यात्रा का कार्यक्रम काफी व्यस्तता भरा है।

अमेरिका के विदेश मंत्री के साथ मुलाकात के अलावा जयशंकर अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलीवन, अन्य वरिष्ठ मंत्रियों, सांसदों, थिंक टैंक, कॉरपोरेट सेक्टर के लोगों और भारतीय अमेरिकी समुदाय के सदस्यों से भी मिलेंगे।

हालांकि, दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों ने जयशंकर-ब्लिंकन के मुलाकात का समय अभी तक नहीं बताया है।

ब्लिंकन सोमवार को पश्चिम एशिया के संक्षिप्त दौरे पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला