लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में हिरासत में लिये गये मछुआरों को राजनयिक मदद उपलब्ध कराई गई

By भाषा | Updated: December 31, 2020 17:10 IST

Open in App

कोलंबो, 31 दिसम्बर श्रीलंका के जल क्षेत्र में कथित तौर पर शिकार करने के लिए हिरासत में लिये गये गये भारतीय मछुआरों को जाफना में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने राजनयिक मदद उपलब्ध कराई है। भारतीय उच्चायोग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उच्चायोग ने कहा कि हिरासत में लिए गए मछुआरों की जल्द रिहाई सुनिश्चित करने के वास्ते वह श्रीलंकाई सरकार के संपर्क में है।

उसने एक ट्वीट में कहा, ‘‘जाफना में उच्चायोग ने श्रीलंका में पकड़े गये भारतीय मछुआरों को राजनयिक पहुंच और हरसंभव मदद उपलब्ध कराई है। उन्हें दैनिक उपयोग की जरूरी वस्तुएं दी गई है और कानूनी एवं अन्य मदद की पेशकश की गई है।’’

भारत और श्रीलंका ने बुधवार को मत्स्य पालन पर संयुक्त कार्य समूह की एक बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित की थी और मछुआरों से संबंधित मुद्दों तथा कोविड-19 महामारी द्वारा उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के तरीकों पर चर्चा की थी।

उच्चायोग ने बुधवार को ट्वीट किया था, ‘‘मत्स्य पालन पर संयुक्त कार्य समूह की चौथी बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक के दौरान हुई चर्चा से दोनों देशों के बीच रचनात्मक सहयोग को मजबूत करने में मदद मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबोरे में चावल के साथ कचरा भी निकला, एफडीओ का फोन बंद, गोदाम से चलने वाली गाड़ियों की मनमानी

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी